फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: जब तक सांस नहीं रुकी, मां-बेटे को चाकू घोंपता रहा युवक, देखकर बेटी बेहोश

Mon, 12 Mar 2018 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
double murder, mother and son killed in hoshiarpur
होशियारपुर में डबल मर्डर
बेटी की आंखों के सामने उसकी मां और भाई का कत्ल कर दिया गया। जब तक दोनों की सांस नहीं थमी, युवक दोनों को चाकू घोंपता रहा, दर्दनाक तस्वीरें।
double murder, mother and son killed in hoshiarpur
होशियारपुर में डबल मर्डर
घटना पंजाब के होशियारपुर की है। मोहल्ला बसंत नगर में शनिवार शाम को एक युवक ने महिला और उसके बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। मामला किसी पुरानी आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान सीमा रानी और हर्ष (15) के तौर पर हुई है। वहीं दोनों का कत्ल होते बेटी ने अपनी आंखों से देखा और वह बेहोश हो गई।
double murder, mother and son killed in hoshiarpur
होशियारपुर में डबल मर्डर
होश आने पर उसने अपने पिता को फोन करके जानकारी दी। पिता पुलिस टीम को लेकर घर पहुंचे। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही एसएसपी जे इलनचेलियन भी मौके पर पहुंचे। वहीं मृतका की बेटी ने बताया कि वह करीब शाम 5.30 बजे अपनी दादी के साथ घर बाहर बैठी हुई थी कि चिल्लाने की आवाज आई। वह दौड़कर घर के अंदर गई तो देखा कि एक युवक चाकू से उसकी मां और बेटी को बेरहमी से मार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
double murder, mother and son killed in hoshiarpur
होशियारपुर में डबल मर्डर
लड़की ने बताया कि उसने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह बेहोश हो गई थी। एसएसपी ने बताया कि विवाद के चलते वारदात अंजाम दी गई है। पीड़िता परिवार ने एक मामले में शिकायत दर्ज कराई हुई थी, जिसकी जांच चल रही थी। मामला किसी नतीजे पर पहुंचे, इससे पहले ही यह घटना घट गई। बताया जा रहा है कि बयानों के आधार पर जिसका भी नाम इस केस में जुड़ा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
double murder, mother and son killed in hoshiarpur
होशियारपुर में डबल मर्डर
मृतका के पति राजेंद्र ने बताया कि 22 जनवरी को उसने अपने नजदीकी रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके करीबी रिश्तेदार के बेटे ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग के पास शिकायत की तो आरोपी ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर झूठे मामले में फंसाने के लिए पुलिस को शिकायत देकर राजीनामे का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed