फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब तक सांस नहीं थमी, वो पत्नी के सिर में मारता रहा कुल्हाड़ी, फिर फंदे पर झूल गया

Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
hisar man killed wife with axe and commits suicide
पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाया
जब तक सांस नहीं रुक गई, वो पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मारता रहा और उसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। कत्ल की तस्वीरें देख नहीं पाओगे।
hisar man killed wife with axe and commits suicide
पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाया
घटना हरियाणा के हिसार की है। आदमपुर की शिव कॉलोनी में शुक्रवार देर रात में एक शख्स ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी हत्या कर दी, फिर फंदा लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। सवेरे जगे बच्चों ने मां और बाप को ऐसी हालत में देखा तो पड़ोसियों को बताया। सूचना पुलिस को भी दी गई तो टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
hisar man killed wife with axe and commits suicide
पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाया
मकान मालिक ने बताया कि मृतक भंवरसिंह (46) ऐलनाबाद का रहने वाला था। वह 15 दिन पहले ही पत्नी संतोष (42) के साथ किराये पर रहने लगा था। उसने दो बच्चे गोद ले रखे थे, जो उसके ही बड़े भाई के थे। वे भी साथ ही रहते थे, सब कुछ ठीक था कि रात में लगभग 3 बजे दोनों बच्चे चिल्लाते हुए बाहर आए। मंदिर के पुजारी ने रोते बच्चे की आवाज सुनी तो वह बाहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hisar man killed wife with axe and commits suicide
पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाया
बाहर आकर उसने बच्चों से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने सारी बात बता दी। पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो संतोष का शव फर्श पर पड़ा था और भंवरसिंह छत पर बनी ग्रिल से लटका हुआ था। पुजारी ने मकान मालिक को खबर दी और पुलिस को फोन किया गया। थाना आदमपुर से टीम पहुंची, जिसने भंवर सिंह की डेड बॉडी नीचे उतारी गई और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
hisar man killed wife with axe and commits suicide
पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाया
वहीं मृतका संतोष के भाई राजेश ने बताया कि दोनों में अकसर झगड़ा रहता था। शुक्रवार रात भी कोई झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद भंवरसिंह ने उसकी बहन की हत्या कर दी। यही नहीं, खुद भी फंदा लगाकर जिंदगी खत्म कर ली। बता दें कि पुलिस ने मृतका संतोष के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed