पंजाब के फरीदकोट में डबल मर्डर। व्यक्ति और महिला को तेजधार हथियारों से काट डाला गया। दोनों के खून सने शव मिले। देखिए तस्वीरें।
2 of 5
फरीदकोट में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
वारदात नई दाना मंडी में शनिवार दोपहर अंजाम दी गई। एक आढ़ती फर्म की दुकान पर उनके मुनीम और नौकर की पत्नी की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान धन्ना बस्ती निवासी मंगल कुमार (32) पुत्र श्याम सुंदर और गांव वाडा दराका निवासी जसविंदर कौर (45) पत्नी प्यारा सिंह के रूप में हुई। घटना के समय ये दोनों ही दुकान पर मौजूद थे।
3 of 5
फरीदकोट में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब आढ़ती फर्म का हिस्सेदार खाना खाने के बाद दुकान पर लौटा। इस मामले में पुलिस ने थाना सिटी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के दौरान सामने आया है कि घटना में किसी तरह की कोई लूटपाट नहीं हुई है और सारा सामान व नगदी इत्यादि सुरक्षित है। हत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।
4 of 5
फरीदकोट में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
नई दाना मंडी की दुकान नंबर 114 पर आढ़ती फर्म राज कुमार संजीव कुमार का हिस्सेदार राज कुमार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर खाना खाने चला गया। उस समय उसकी दुकान के दफ्तर में मुनीम मंगल कुमार बैठा हुआ था जबकि दुकान के पिछले हिस्से में बने आवास में उनके नौकर प्यारा सिंह की पत्नी जसविंदर कौर मौजूद थी। करीब पौने तीन बजे राज कुमार दुकान पर लौटा तो दोनों को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काटा हुआ था।
5 of 5
फरीदकोट में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
मंगल कुमार का शव दफ्तर में पड़ा जबकि जसविंदर कौर की लाश पिछले हिस्से में जमीन पर पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी दर्शन सिंह मान, एसपी अमरजीत सिंह संधू, डीएसपी कोटकपूरा अमरजीत सिंह समेत सीआईए स्टाफ, फोरेंसिक स्टाफ समेत थाना सिटी की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।