रात में उठकर देखा तो पत्नी किसी और के साथ थी। उसके बाद पति ऐसा भड़का कि उसने दोनों को वहीं पर गोली मार दी, तस्वीरें
घचमा पंजाब के बठिंडा की है, जहां गांव मुहाला में वीरवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान जसप्रीत कौर और गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।
गांववासियों के अनुसार गुरतेज सिंह की पत्नी जसप्रीत के गांव मिट्ठू खेड़ा वासी गुरप्रीत सिंह से संबंध थे। गुरतेज अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकता था।
उसकी पत्नी ने पहले भी किसी अज्ञात लोगों से गुरतेज सिंह को पिटवा दिया था। इसमें उसकी टांग भी टूट गई थी। गुरतेज सिंह काफी समय से परेशान चल रहा था।
वीरवार रात जब पारिवारिक सदस्य सो रहे थे तो गुरप्रीत अचानक उनके घर में आ गया। घर में बिजली का कोई प्रबंध नहीं था। वह बिजली जिस जनरेटर से लेते थे, उसमें तेल खत्म हो गया।