फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला को बेहोश कर डॉक्टर ने की छेड़छाड़, मुंह काला कर बिना कपड़ों के शहर में घुमाया

Sun, 29 Oct 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 29 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
Doctor beaten by people in fatehabad, crime news
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
एक डॉक्टर पर महिला को बेहोश कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा तो गुस्साए लोगों ने पहले उसका मुंह काला किया फिर बिना कपड़ों के पूरे शहर में घुमाया। देखिए मौके की तस्वीरें...
Doctor beaten by people in fatehabad, crime news
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है, जहां चिकित्सक डॉ. जिमी जिंदल पर अपनी मरीज को काउंसिलिंग के दौरान नशीली दवा खिलाकर उसे बेसुध करने व उसके बाद उससे अश्लील हरकत करने का आरोप सामने आया है। पीड़ित युवती के परिजनों ने इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक डॉ. जिमी जिंदल के क्लिनिक पर हमला बोल दिया और सारे क्लिनिक को तहस-नहस कर दिया। 
Doctor beaten by people in fatehabad, crime news
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
परिजनों का गुस्सा इतने पर भी खत्म नहीं हुआ, इसके बाद गुस्साई भीड़ आरोपी चिकित्सक का मुंह काला कर पूरे शहर में घुमाते हुए सिटी थाने लेकर पहुंची। इस दौरान कुछ आक्रोशित लोगों ने आरोपी चिकित्सक के कपड़े तक फाड़ दिए। जब गुस्साई भीड़ चिकित्सक जिमी जिंदल को लेकर थाने पहुंची तो उनके जिस्म पर कपड़ों के नाम पर महज एक अंडरवियर ही बाकी बचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor beaten by people in fatehabad, crime news
शहर थाने में तख्त पर बैठे आरोपी चिकित्सक को घेरे हुए शहर के लोग ।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महिला थाना ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि पीड़ित युवती भी डॉक्टरी का कोर्स कर रही है। पीड़ित युवती को कुछ दिन पहले डेंगू बुखार हुआ था और इस दौरान बुखार उसके दिमाग पर पहुंच गया। इससे युवती की तबीयत खराब रहने लगी। इस दौरान परिजनों को किसी ने डॉ. जिमी जिंदल को दिखाने की सलाह दी, क्योंकि डॉ. जिंदल दिमागी बीमारियों के स्पेशलिस्ट हैं।
विज्ञापन
Doctor beaten by people in fatehabad, crime news
छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक में की गई तोड़फोड़।
इसके बाद पीड़ित युवती अपनी मां के साथ उक्त चिकित्सक के जीटी रोड स्थित क्लिनिक पर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी चिकित्सक डॉ. जिमी जिंदल ने पीड़िता को नशीली दवा दे दी जिसके बाद वो बेसुध हो गई। इसके बाद चिकित्सक ने उसके साथ अश्लील हरकते कीं। इसी दौरान आरोपी चिकित्सक ने पीड़िता की मां को भी बहाने से दवा पिला दी और उसके बाद पीड़ित युवती को अग्रोहा मेडिकल के बहाने अपने घर ले गया और वहां पर भी छेड़छाड़ की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed