{"_id":"58cebe354f1c1be3431a1755","slug":"dead-body-found-from-a-suitcase-in-a-car-mohali-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोली सी दिखने वाली इस औरत ने अपने पति का किया ये हाल, सूटकेस में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोली सी दिखने वाली इस औरत ने अपने पति का किया ये हाल, सूटकेस में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Mon, 20 Mar 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोली सी दिखने वाली इस औरत ने अपने पति को मारने के लिए एक खौफनाक साजिश रच डाली और देखिए कैसे अकेले ही 6 फुट के अपने पति का क्या हाल कर दिया।
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के मोहाली का है, यहां फेज-3बी1 में एक हाईप्रोफाईल मर्डर ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक के रिश्तेदार का शव एक बंद अटैची में मिला है। आरोप है कि मृतक की पत्नी एक अन्य महिला के सहयोग से शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रही थी। सूटकेस भारी होने के कारण महिलाएं चंडीगढ़ नंबर की सिल्वर रंग वाली बीएमडब्ल्यू कार में रख नहीं पा रही थीं। इस बीच एक ऑटो वाले को सहयोग के लिए उन्होंने बुलाया। बैग कार में रखने के दौरान ऑटो चालक के हाथ में खून लग गया।
Mohali murder
इसके बाद वह मौके से चला गया और फेज-3बी1 की मार्केट में खड़ी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो महिलाएं वहां से फरार हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई और पिता की मौजूदगी में गाड़ी खोली। इस दौरान कार में खून फैला हुआ था। पुलिस ने अटैची को बाहर निकाला और उसे खोलकर चेक किया तो उसमें से ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों के बेटे एकम (40) का शव बरामद हुआ। मामला रविवार सुबह करीब आठ बजे सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohali murder
वहीं मामले में पुलिस ने मृतक के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों के बयानों पर मृतक की पत्नी सीरत ढिल्लों, सास जसविंदर कौर बराड़ और साला विनय बराड़ पर हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या कर सबूत मिटाने की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 9 एमएम का माउजर गन बरामद किया है। वहीं पता चला है कि सीरत ढिल्लों कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक अजीत इंदर सिंह मोफर की सगी भांजी है।
रात में नहर में शव फेंकने की थी तैयारी, चाबी हो गई गुम
सूत्रों से पता चला है कि शनिवार रात 11 बजे हत्या के बाद गाड़ी में डालकर एकम के शव को नहर में फेंकने जा रहे थे। इस दौरान कार की चाबी गुम हो गई। इस कारण वह रात में नहीं जा पाए। सुबह में जाने के दौरान उनकी पोल खुल गई।

छह फुट लंबा व भारी था एकम
पता चला है कि मृतक की हाइट करीब छह फुट तीन इंच थी। जब पुलिस ने अटैची खोला तो वह निक्कर और टी शर्ट पहना हुआ था और उसे फोल्ड कर अटैची में रखा गया था। साथ ही अटैची की बेल्ट बांधी हुई थी। वहीं मृतक के चेहरे और हाथों से खून बह रहा था। पता चला है कि उसके सिर में गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घर और गाड़ी में सैंपल लिए। इसके बाद जहां पर एकम की हत्या हुई थी, उस कमरे को सील कर दिया।