फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उद्यमी के घर के बरामदे में मृत मिली दलित युवती, दलित समाज भड़का

Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
dalit family girl found dead in industrialist house in ludhiana, people on road
लुधियाना में उद्यमी के घर से मिली दलित युवती की डेड बॉडी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो साल से उद्यमी के घर में काम करने वाली दलित युवती शुक्रवार को बरामदे में मृत मिली। उसकी बाजू टूटी पड़ी थी। खबर मिलते ही दलित समाज भड़क गया। तस्वीरों में पूरी रिपोर्ट।
dalit family girl found dead in industrialist house in ludhiana, people on road
लुधियाना में उद्यमी के घर से मिली दलित युवती की डेड बॉडी - फोटो : अमर उजाला
वारदात, पंजाब के लुधियाना जिले में हुई। शहीद भगत सिंह नगर स्थित हाउसफैड कालोनी में एक उद्यमी के घर काम करने वाली दलित लड़की का शव बरामदे में पड़ा मिला। घटना का पता चलते ही दलित समाज से जुड़े लोग व्यापारी के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई के लिए शव कब्जे में लेना चाहा तो लोगों ने पुलिस को शव ही नहीं उठाने दिया।
dalit family girl found dead in industrialist house in ludhiana, people on road
लुधियाना में उद्यमी के घर से मिली दलित युवती की डेड बॉडी - फोटो : अमर उजाला
थाना शहीद भगत सिंह नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने कहा कि सोनम (18) हाउस फैड के फ्लैट में रहने वाले एक्सपोर्टर नरेंद्र तांगड़ी के घर दो साल से काम करती थी। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर नरेंद्र और 5वीं मंजिल पर उनका बेटा सचिन तांगड़ी रहता था। नरेंद्र की पत्नी बीमार रहती थी। उसका कुछ दिन पहले ही आपरेशन भी हुआ है और वह बेड रेस्ट पर है। शुक्रवार सुबह सोनम काम करने आई। 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सोनम की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dalit family girl found dead in industrialist house in ludhiana, people on road
लुधियाना में उद्यमी के घर से मिली दलित युवती की डेड बॉडी - फोटो : अमर उजाला
खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। शव नीचे पड़ा था। सोनम के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।  दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव ने आरोप लगाया कि पहले कोठी मालिकों ने कहा कि युवती ऊपर से नीचे गिरी है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती को लिफ्ट के जरिए नीचे लाया गया है। जांच के दौरान पुलिस को लिफ्ट में से युवती के बाल भी मिले हैं। युवती के शरीर पर खींचतान के निशान भी हैं।
विज्ञापन
dalit family girl found dead in industrialist house in ludhiana, people on road
लुधियाना में उद्यमी के घर से मिली दलित युवती की डेड बॉडी - फोटो : अमर उजाला
सोनम की मौत के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। तांगड़ी परिवार का कहना है कि सोनम रोजाना दोपहर को काम पर आती थी, शुक्रवार को जल्दी कैसे आ गई। उन्हें लोगों ने ही बताया है कि उनकी नौकरानी बरामदे में मृत पड़ी है। इस पर उन्होंने सोसाइटी वालों को सारी बात बताई। तांगड़ी परिवार ने कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में फंसाया जा रहा है। सोनम दो साल से उनके घर काम कर रही है। आज तक तो उसे कोई दिक्कत नहीं आई। सोनम के अलावा भी उनके घर में दो नौकरानियां और काम करती हैं। वह भी वहीं पर थी। उनके फ्लैट का निर्माण चल रहा है। वहां भी सब लोग है। वह ऐसा घिनौना काम क्यों करेंगे। उन्होंने मांग की है कि पुलिस इस मामले में पूरी गहराई से जांच करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed