{"_id":"5a79bfb94f1c1b4d588b717a","slug":"clash-over-liquor-trade-leads-to-duo-s-killing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: दो युवकों की मौत के बाद भड़की हिंसा, कई गाड़ियां फूंकी, दुकानों में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: दो युवकों की मौत के बाद भड़की हिंसा, कई गाड़ियां फूंकी, दुकानों में तोड़फोड़
Wed, 07 Feb 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के इस जिले में अचानक आगजनी और हिंसा की खबरें आने लगी। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तस्वीरें...
2 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के बटाला का है। जहां कस्बा डेरा बाबा नानक में मंगलवार को शराब ठेकेदारों के करिंदों की एक गाड़ी से कुचलकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से भड़की भीड़ ने दो गाड़ियों और एक शराब ठेके को आग लगा दी। इसके अलावा एक अन्य शराब ठेके में तोड़फोड़ की।
3 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान संजीव कुमार वासी डेरा बाबा नानक और सुभेग सिंह वासी गांव कोट के रूप में हुई है। मृतक संजीव कुमार उर्फ गोरू के चाचा अशोक कुमार मंगा ने बताया कि उसका भतीजा अपने दोस्त सुबेभ सिंह स्कूटी पर सवार होकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से वापस डेरा बाबा नानक आ रहे थे। उन्होंनेने आरोप लगाते हुए कहा कि एक्साइज विभाग की गाड़ी ने जानबूझ कर उनके भतीजे की स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों घायलों को डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत होने से सूचना मिलने पर परिजन और कस्बे के लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साई भीड़ ने कस्बे में एक शराब ठेके के अलावा शराब ठेकेदारों के कारिंदों की दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक अन्य ठेके में तोड़फोड़ कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों की मौत के प्रति रोष जताने के लिए स्थानीय लोगों ने कस्बा बंद कर दिया। समाचार लिखे जाने तक कस्बे में तनाव का माहौल था और पुलिस किसी भी हिंसक घटना को रोकने के लिए चौकस है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।