फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता के गाली-गलौज करने के बाद, नौकरी छोड़ जाने की बात कह अस्पताल से चले गए सर्जन

Wed, 07 Feb 2018 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
dr ram manohar lohia hospital farrukhabad
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के गालीगलौज व धमकी देने से आहत लोहिया अस्पताल के सर्जन नौकरी छोड़ने की बात कह कर चले गए। मंगलवार को उनका कक्ष खाली पड़ा रहा। घटना से डॉक्टरों में आक्रोश है। 

 



 

dr ram manohar lohia hospital farrukhabad
डेमो पिक

डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को देख रहे थे। दोपहर को एक भाजपा समर्थक अपने साथ महिला मरीज का आपरेशन करने के लिए सर्जन के पास पहुंचे। सर्जन ने भाजपा नेता को बताया कि बेहोशी के डॉक्टर मंगलवार को आएंगे। तब मरीज का आपरेशन होगा।

 

dr ram manohar lohia hospital farrukhabad
डेमो पिक

इसको लेकर भाजपा समर्थक भड़क उठे और सर्जन से गालीगलौज कर धमकी दी। इस दौरान हंगामे से अस्पताल में मौजूद मरीज भी सहम गए। मामले की जानकारी पर सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर ने मौके पर पहुंचकर मामले को रफादफा कर दिया। मंगलवार को सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा का कक्ष खाली पड़ा रहा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
dr ram manohar lohia hospital farrukhabad
डेमो पिक

सर्जन की पत्नी डॉक्टर स्वस्ति बाजपेई भी अस्पताल में नहीं आई। घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों में आक्रोश देखने को मिला। डॉक्टरों का कहना था कि लोहिया अस्पताल में पहले तो कोई डॉक्टर आने के लिए तैयार नहीं होता है। जो डॉक्टर यहां पर आ जाते है। उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता कि वह चला जाता है।
 

 

विज्ञापन
dr ram manohar lohia hospital farrukhabad
डेमो पिक

डॉक्टरों का कहना था कि पिछले महीने अव्यवस्थाओं के चलते ईएनटी सर्जन डॉक्टर मनोज रतमेले ने वीआरएस ले लिया। लोहिया अस्पताल में सर्जन डॉक्टर कमलेश शर्मा के चले जाने के डेढ़ साल बाद शासन ने सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा की तैनाती की थी। करीब तीन महीना पहले ही डॉक्टर गौरव मिश्रा ने यहां कार्यभार संभाला था।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed