फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से तंग आकर पूर्व चीफ खालसा के बेटे ने खुद को मार ली गोली

Thu, 04 Jan 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 04 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
charanjit singh chaddha son commits suicide
चरणजीत सिंह चड्ढा और बेटा इंद्रप्रीत सिंह - फोटो : File Photo
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के बर्खास्त प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंद्रप्रीत की लाश रंजीत एवेेन्यू स्थित घर के बाहर कार में मिली। कार से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुई है।
charanjit singh chaddha son commits suicide
इंद्रप्रीत सिंह - फोटो : File Photo
चीफ खालसा दीवान से बर्खास्त प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के बेटा इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा को 24 घंटे पहले एसआइटी के सामने जांच में पेश हुआ। इंद्रप्रीत खुद को बेकसूर बताता रहा और बाप की अश्लील वीडियो पर चुप्पी साधे रखी। अश्लील वीडियो में दिखाई देने वाली महिला को धमकाने के आरोप में नामजद इंद्रप्रीत सिर्फ यही कहता रहा कि वह महिला को जानता नहीं, उसे फंसाया गया है। 
charanjit singh chaddha son commits suicide
चरणजीत सिंह चड्ढा
एसआईटी टीम की जांच में शामिल होने के 24 घंटे बाद गोली मार कर आत्महत्या करने वाले इंद्रप्रीत सिंह को लेकर चर्चाएं छिड़ गई हैं। एसआइटी के चेयरमैन व एडीपीसी (क्राइम) हरजीत सिंह धालीवाल, एसीपी परविंदर कौर और इंस्पेक्टर वविंदर महाजन ने इंद्रप्रीत सिंह से तीस से ज्यादा सवाल पूछे। कई सवालों पर वह चुप ही रहा। जांच में शामिल होने के बाद इंद्रप्रीत सिंह खामोश हो गया था। घर लौटने के बाद भी उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की। उसके दिमाग में क्या चल रहा था यह कोई नही जानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
charanjit singh chaddha son commits suicide
चरणजीत सिंह चड्ढा
एसआइटी के चेयरमैन हरजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि इंद्रप्रीत सिंह ज्यादा कुछ नहीं बताया था। इंद्रप्रीत सिंह अपने तीन वकीलों और कुछ दोस्तों के साथ जांच में शामिल होने पहुंचा था। पूछताछ से पहले टीम ने सभी को कार्यालय से बाहर रहने के आदेश दिए थे। इसके बाद दो घंटे तक आरोपी से पूछताछ की गई। बारी-बारी से एसआइटी के तीनों अधिकारियों ने इंद्रप्रीत सिंह से सवाल पूछे। इंद्रपीत बार-बार यही कह रहा था कि वह बेकसूर है और उसे साजिश के तहत केस में फिट किया गया है।
विज्ञापन
charanjit singh chaddha son commits suicide
चरणजीत सिंह चड्ढा और बेटा इंद्रप्रीत सिंह - फोटो : File Photo
बाप की बदौलत सीकेडी में बोलती थी तूती
पिता चरणजीत सिंह चड्ढा के बदौलत इंद्रपीत की सीकेडी में तूती बोला करती थी। सीकेडी के अधीन आते संस्थानों में उसके पहुंचने के बाद हड़कंप मच जाता था। सीकेडी का उपाध्यक्ष होने के नाते संस्थान में इंद्रप्रीत सिंह का ऊंचा रसूख था। अग्रिम जमानत के साथ उसे अदालत ने एसआईटी जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे, 24 घंटे पहले ही वह तफ्तीश में शामिल हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed