फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 9 दिन बाद तेल छिड़ककर जिंदा जला दी दुल्हन, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
chandigarh bride burnt alive after nine days of marriage
शादी के 9 दिन बाद तेल छिड़ककर जिंदा जला दी दुल्हन
25 साल की लड़की की शादी 10 सितंबर को ही हुई थी। सुहाग की मेहंदी भी न उतरी थी कि तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी गई। हादसे में तस्वीरें देख नहीं पाओगे।


 
chandigarh bride burnt alive after nine days of marriage
शादी के 9 दिन बाद तेल छिड़ककर जिंदा जला दी दुल्हन
घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा की है। मंगलवार देर रात स्कूटी पर जा रही मां माही और उसकी बेटी अमृता को दो युवकों ने तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। इसमें माही और अमृता बुरी तरह जल गई।  माही की हालत तो ठीक है, लेकिन अमृता ज्यादा जल गई है। अमृता करीब 55 फीसदी जल गई है और उसे पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है।
chandigarh bride burnt alive after nine days of marriage
शादी के 9 दिन बाद तेल छिड़ककर जिंदा जला दी दुल्हन
वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में अमृता पर हमले का शक उसके पति गुरविंदर पर जताया जा रहा है, क्योंकि पुलिस को दी शिकायत में मां माही ने बताया कि उसकी बेटी की शादी इसी महीने की दस तारीख को ढकौली के बसंत विहार निवासी गुरविंदर के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह अमृता और गुरविंदर के बीच विवाद भी हुआ था। माही ने दावा किया है कि गुरविंदर ने शादी तोड़ने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh bride burnt alive after nine days of marriage
शादी के 9 दिन बाद तेल छिड़ककर जिंदा जला दी दुल्हन
पुलिस को दी शिकायत में माही ने बताया कि वह, उसकी बेटी अमृता और अमृता का पति गुरविंदर मनीमाजरा में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार को उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। वह बेटी अमृता के साथ एक्टिवा से मनीमाजरा अस्पताल दिखाने गई। जांच कराने के बाद जब वह वापस माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स स्थित घर जा रही थी तो डीसी मांटेसरी स्कूल के गेट के पास उनका एक्टिवा पंचर हो गया। पंचर देखने जब नीचे उतरे तो दो बाइक सवार युवक आ पहुंचे।  

 
विज्ञापन
chandigarh bride burnt alive after nine days of marriage
शादी के 9 दिन बाद तेल छिड़ककर जिंदा जला दी दुल्हन
एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे ने मुंह में कपड़ा बांधा हुआ था। पीछे बैठे युवक ने दोनों पर कुछ तरल पदार्थ डाला और माचिस की तीली फेंककर भाग गए। इससे पहले दोनों कुछ समझ पाते कि अमृता के शरीर से आग की लपटें उठने लगीं। वह सड़क पर चिल्लाकर भाग रही थी। कुछ ही दूर पर पुलिस की पीसीआर वैन खड़ी थी। पुलिसकर्मियों को जब पता चला तो दौड़े आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed