फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस राम रहीम के साथ जेल जाना चाहती थी हनीप्रीत, अब मिलने को तरसेगी

Wed, 20 Sep 2017 05:30 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Wed, 20 Sep 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
haryana police searching for honepreet insan adoptive daughter of dera chief gurmeet ram rahim singh
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
रेप केस में सजा होने के बाद राम रहीम ने जिस हनीप्रीत को जेल में साथ रखने की इजाजत मांगी थी, अब वह उनसे नहीं मिल पाएगी। वजह बिल्कुल साफ है।
haryana police searching for honepreet insan adoptive daughter of dera chief gurmeet ram rahim singh
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
जेल प्रशासन ने बाबा को रिश्तेदारों से बातचीत के लिए दो नंबरों पर सुविधा दी है। इसमें डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत और खुद का दूसरा नंबर है, जो सिरसा के डेरा में छोड़ दिया गया था। डीजी, जेल ने बताया कि दोनों नंबरों पर अभी तक बातचीत नहीं हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही यह मौका मिल सकता है। हालांकि डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत का नंबर फिलहाल बंद आ रहा है। 
haryana police searching for honepreet insan adoptive daughter of dera chief gurmeet ram rahim singh
Haryana CM Manohar lal Khattar
बीते दिनों एक इंटरव्यू में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद मान चुके हैं कि हनीप्रीत को अभी बाबा राम रहीम से जेल में नहीं मिलने दिया जाएगा। गौरतलब है कि 25 अगस्त की रात से ही हनीप्रीत गायब है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से हनीप्रीत गायब नजर आ रही है। कभी उसे राजस्‍थान में छिपा बताया जा रहा है तो कभी नेपाल में। हालांकि भारतीय पुलिस ने हनीप्रीत के नेपाल भागने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana police searching for honepreet insan adoptive daughter of dera chief gurmeet ram rahim singh
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय की राजदार हनीप्रीत पर शिकंजा कस दिया है। हनीप्रीत पर भी अब देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। पुलिस ने पहले से दर्ज एफआईआर में ही उसका नाम जोड़ दिया है। डेरे के प्रवक्ता आदित्य इंसां और मुखपत्र के पत्रकार सुरेंद्र धीमान पर पहले से हिंसा भड़काने और देशद्रोह का मामला दर्ज है। सुरेंद्र धीमान समेत अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नाम सामने आने पर पुलिस ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
haryana police searching for honepreet insan adoptive daughter of dera chief gurmeet ram rahim singh
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
दोषी ठहराए जाने के बाद 25 अगस्त को जिस हेलीकॉप्टर में गुरमीत को चंडीगढ़ से रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा गया, उसमें भी वह मौजूद थी। इस पर काफी बवाल हुआ था। अभी तक हनीप्रीत का नाम किसी एफआईआर में शामिल नहीं था। पंचकूला के पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि सुरेंद्र इंसां और अन्य से पूछताछ के बाद हनीप्रीत को नामजद किया गया है। अलग से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed