{"_id":"58bd8a424f1c1b6e43dc41be","slug":"cctv-captured-live-murder-in-ludhiana-punjab-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: वो गिड़गिड़ाता रहा, हैवानियत ऐसी कि मरने के बाद भी डंडों से पीटते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: वो गिड़गिड़ाता रहा, हैवानियत ऐसी कि मरने के बाद भी डंडों से पीटते रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 07 Mar 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे तक पीटकर साथी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैवानियत ऐसी कि एक व्यक्ति को करीब ढाई घंटे तक डंडों से पीटा, मरने के बाद भी पीटते रहे। वो गिड़गिड़ाता रहा, मगर हैवानों का दिल नहीं पिघला। तस्वीरें
ढाई घंटे तक पीटकर साथी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने अहाते में अपने साथी कर्मचारी को करीब ढाई घंटे तक डंडों से पीटकर मार डाला। घायल गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और मौत हो जाने तक उसे पीटते रहे। उसके बाद आरोपियों ने वहां सिगरेट पी और खाना खाकर चले गए। मृतक की पहचान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले भरत सिंह रावत (55) के तौर पर हुई है।
घटना का पता उस समय चला जब दोनों आरोपियों की मारपीट का पहले शिकार हुआ उनका एक साथी अहाते में आया। खून से लथपथ शव देख उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो सारी वारदात उसमें कैद मिली। पुलिस अधिकारी लाइव मर्डर देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
घटना का पता उस समय चला जब दोनों आरोपियों की मारपीट का पहले शिकार हुआ उनका एक साथी अहाते में आया। खून से लथपथ शव देख उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो सारी वारदात उसमें कैद मिली। पुलिस अधिकारी लाइव मर्डर देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
ढाई घंटे तक पीटकर साथी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जमालपुर चौक स्थित बिट्टू के अहाते में चार लोग काम करते हैं। इनमें राजिंदर, चिंटू, रमेश उर्फ पल्टू और भरत सिंह रावत शामिल है। अहाता मालिक कर्मप्रीत सिंह ने कहा कि रविवार देर रात को काम खत्म होने के बाद वह वहां से चला गया। पीछे से राजिंदर और चिंटू ने किसी बात पर पलटू को पीटना शुरू कर दिया। चिंटू ने मालिक को फोन किया कि पलटू उनके साथ मारपीट कर रहा है। जब मालिक वहां पहुंचा तो पलटू घायल था। उसने सभी को समझाया और पलटू को सिविल अस्पताल में ले गया। सिविल अस्पताल में पलटू को दाखिल कराने के बाद वह खुद घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई घंटे तक पीटकर साथी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब साढ़े 12 बजे राजिंदर और चिंटू ने भरत सिंह को पीटना शुरू कर दिया। दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। भरत काफी गिड़गिड़ाया लेकिन आरोपी उसे डंडे से पीटते रहे। जब तक भरत की मौत नहीं हो गई तब तक आरोपी हटे नहीं। उसके बाद आरोपियों ने खाना खाया और सिगरेट पीकर वहां से चल दिए। सुबह करीब चार बजे रमेश उर्फ पलटू सिविल अस्पताल से अहाते पहुंचा तो भरत नीचे गिरा हुआ था। उसने भरत से बीड़ी मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने भरत को सीधा किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उसने इसकी जानकारी मालिक और पुलिस को दी।
विज्ञापन
ढाई घंटे तक पीटकर साथी को मार डाला
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ खुलासा
जिस अहाते में वारदात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वारदात के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें दिखा कि राजिंदर और चिंटू भरत सिंह को डंडों से पीट रहे हैं। वह गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन आरोपी उसे पीटे जा रहे है। करीब दो घंटे पीटने के बाद भरत की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से खाना खाकर फरार हो गए। आरोपियों ने भरत के सिर और टांगों पर डंडों से वार किया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जसपाल सिंह, एसएचओ, थाना जमालपुर