फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवविवाहिता की हत्या के बाद भी दिखाई बेरहमी, घंटों तक बहा खून

Sat, 08 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी (भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी (भिवानी) Updated Sat, 08 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
brutally murder a recent married women in bhiwani haryana
नवविवाहिता की हत्या
शादी के तीन महीने बाद ही नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। लेकिन हद देखिए उसके साथ ऐसी दरिंदगी की गई, जो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता।
brutally murder a recent married women in bhiwani haryana
मृतक विवाहिता की फाइल फोटो
पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट पास कर चुके पति ने चंद रुपयों के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद भी बेरहमी खत्म नहीं हुई। वारदात, हरियाणा के भिवानी जिले के बाढड़ा क्षेत्र में स्थित गांव किष्किंधा में हुई। विवाहिता को उसके पति ने ही इतनी बेरहमी से मारा कि मौत के घंटों बाद भी उसके नाजुक अंग से खून का बहना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। 
brutally murder a recent married women in bhiwani haryana
परिजनों से बात करती पुलिस
बहरहाल पुलिस ने पति सहित 4 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक गांव झांसवां मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले गांव किष्किंधा निवासी युवक से हुई थी। इसी साल 7 जून 2016 को ही ससुराल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
brutally murder a recent married women in bhiwani haryana
पोस्टमार्टम के इंतजार में मृतका के परिजन
ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके पति ने हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट पास किया तो किसी से 10 लाख में पुलिस भर्ती क्लीयर कराने की बात कर दी। इसी पैसे के लिए पति और ससुरालवाले उसे अपने मायके से लाने के लिए दबाव बना रहे थे। वो इतनी बड़ी रकम दे पाने में असमर्थ थे, जिसके चलते उन्होंने इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि इसी के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन
brutally murder a recent married women in bhiwani haryana
मृतक विवाहिता की फाइल फोटो
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगता है विवाहिता की हत्या बेहद बेरहम तरीके से किसी नुकीली चीज से उसके निजी अंग पर वार करके की गई है। मृतका के पिता के बयान के आधार पर उसके पति पर पिता और चाचा-चाची सहित दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed