शादी के लिए धूमधाम से जा रहे बारात पर कुछ लोगों ने तलवारों सहित हमला कर दिया। दूल्हा भी बुरी तरह से जख्मी हो गया, देखिए
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां मामूली टक्कर होने के बाद कार सवार चार युवकों ने डुगरी रोड पर बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने बीच बचाव करने आए दूल्हे को उसी के पास रखी कृपाण से हमला करे घायल कर दिया।
जब बारातियों के साथ आए कैमरामैन ने सारी वारदात को कैद करना चाहा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। डुगरी रोड पर एक बार देर रात को पूरी तरह से भगदड़ मच गई। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पास में लगे पैट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हुई मिली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली।
पुलिस के अनुसार चांद नाम के युवक की शादी थी। सोमवार की देर रात को बारात डुगरी रोड से अंबेदकर नगर जा रही थी। इसी दौरान बारात के साथ जा रही महिलाओं के साथ आरोपियों की कार टकरा गई। इस पर महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।