{"_id":"57fba82b4f1c1b620328df8d","slug":"big-loot-ropar-robbers-after-robbing-millions-from-bank-cash-van","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर कैश वैन से लूट ले गए लाखों रूपए, तस्वीरें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर कैश वैन से लूट ले गए लाखों रूपए, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े पांच लुटेरे गोलियां चलाकर बैंक की कैश वैन से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। तस्वीरें।
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी
- फोटो : अमर उजाला
रोपड़ के भीड़भाड़ वाले इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े पांच लुटेरे गोलियां चलाकर बैंक की कैश वैन से साढे़ 17 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कैश वैन सरकारी अस्पताल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपये डालने के लिए आई थी।
बताया वैन में करीब 2 करोड़ रुपये थे। वैन लाक होने के कारण बाकी नगदी बच गई। वैन के सुरक्षा गार्डों ने मुकाबला करने की कोशिश की तो लुटेरों ने उनकी बंदूक छीन ली ओर उससे दो फायर करने के अलावा अपने रिवाल्वरों से भी हवाई फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे आई 20 कार स्टार्ट कर बैठे अपने साथी के साथ फरार हो गए।
बताया वैन में करीब 2 करोड़ रुपये थे। वैन लाक होने के कारण बाकी नगदी बच गई। वैन के सुरक्षा गार्डों ने मुकाबला करने की कोशिश की तो लुटेरों ने उनकी बंदूक छीन ली ओर उससे दो फायर करने के अलावा अपने रिवाल्वरों से भी हवाई फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे आई 20 कार स्टार्ट कर बैठे अपने साथी के साथ फरार हो गए।
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के दौरान कैश वैन के गार्ड मक्खण सिंह वासी पथरेड़ी जट्टा व कैश वैन चालक कश्मीर सिंह (55) निवासी माहला झल्लियां ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर लुटेरों ने इन्हें रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर दिया। एक गोली को गार्ड के सिर को छूते हुए निकल गई।
गार्ड सतनाम सिंह व घायल मक्खण सिंह ने बताया कि कैश वैन के दो कर्मचारी गुरजंट व शाम बहादुर एटीएम में कैश डाल रहे थे। इसी दौरान चार लुटेरों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। इस पर उसे बचाने के लिए ड्राइवर कश्मीर सिंह ने एक लुटेरेको पकड़ लिया। यह देखकर दूसरे लुटेरे ने कश्मीर सिंह के सिर पर पिस्टल की बट मारी।
गार्ड सतनाम सिंह व घायल मक्खण सिंह ने बताया कि कैश वैन के दो कर्मचारी गुरजंट व शाम बहादुर एटीएम में कैश डाल रहे थे। इसी दौरान चार लुटेरों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। इस पर उसे बचाने के लिए ड्राइवर कश्मीर सिंह ने एक लुटेरेको पकड़ लिया। यह देखकर दूसरे लुटेरे ने कश्मीर सिंह के सिर पर पिस्टल की बट मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने गोलियां चला बैंक की कैश वैन लूटी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर ने लुटेरे को नहीं छोड़ा। इस पर अन्य लुटेरों ने हवाई फायर किए। इसके बाद दो लुटेरे एटीएम में घुसकर 17 लाख 50 हजार रुपये गुरजंट व शाम बहादुर को रिवालल्र दिखाकर लूट ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी गुरशरण सिंह संधू, एसएसपी वरिंद्रपाल सिंह, एसपी(डी) हरपाल सिंह संधू, डीएसपी(आर) मनवीर सिंह बाजवा, डीएसपी(डी) दीप कमल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसएसपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से लुटेरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।