{"_id":"590d8aea4f1c1ba2734419c9","slug":"big-accident-in-fatehabad-haryana-2-death-8-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: रस्मपगड़ी में शामिल होने जा रहे थे, भयानक हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गई गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: रस्मपगड़ी में शामिल होने जा रहे थे, भयानक हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गई गाड़ी
Sun, 07 May 2017 09:38 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Sun, 07 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रस्मपगड़ी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। तस्वीरें
2 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है, जहां के गांव बहबलपुर के पास हुए पेड़ से पिकअप गाड़ी के टकराने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को अग्रोहा मैडिकल के लिए रैफर किया गया है। पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग पंजाब के भटिंडा के रहने वाले थे और फतेहाबाद के स्वामीनगर में एक रस्मपगड़ी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
3 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
अस्पताल में उपचाराधीन पिकअप गाड़ी के ड्राइवर छिंदा ने बताया कि वो आज सुबह 6 बजे सभी सवारियों को बिठाकर भटिंडा के सलाबतपुरा गांव से फतेहाबाद के लिए निकला था। गाड़ी में उसके अलावा हेमराज, पप्पू, शीलोबाई, नत्थू, मीतो, बिंटू, जंटा, अंगूरी देवी, उर्मिला, और झंडू राम सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
छिंदा ने बताया कि जब वे फतेहाबाद से महज 20 किलोमीटर दूर थे, अचानक उसकी पिकअप गाड़ी का एक्सल टूट गया और गाड़ी अनियत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर से जा टकराई। पेड़ से पिकअप गाड़ी की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के उसी वक्त दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
चलती गाड़ी के साथ हुआ हादसा
गाड़ी में सवार हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर होते ही गाड़ी में सवार लोगों ने चीख-पुकार शुरु कर दी जिसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर आसपास के वाहनों से सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।