{"_id":"6037cf037704fb7e63126bc5","slug":"assistant-manager-shared-a-post-on-fb-before-killed-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी को मारा...घर में शव जलाया, FB पर लिखा- ‘टुडे माई वाइफ इज लेफ्ट लाइफ'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी को मारा...घर में शव जलाया, FB पर लिखा- ‘टुडे माई वाइफ इज लेफ्ट लाइफ'
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतका अनुपमा और आरोपी अनिल कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के नवांशहर जिले में एक कंपनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर तैनात अनिल कुमार ने शक के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर घर में ही शव को जला दिया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या से ठीक एक दिन पहले अपना दुख फेसबुक पर साझा किया था।
आरोपी ने मंगलवार की रात पत्नी की हत्या की और इससे पहले सोमवार की रात फेसबुक पर लिखा था कि ‘टुडे माई वाइफ इज लेफ्ट लाइफ 22-02-2021’। थैंक्स गॉड। कंपनी में साथ काम करने वाले अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने फेसबुक पर पोस्ट देखने के बाद अनिल से बात भी की थी लेकिन अनिल ने इसे पारिवारिक मामला कहकर टाल दिया। बाद में उसने पोस्ट भी डिलीट कर दी।
3 of 5
फाइल फोटो।
अनिल कुछ दिन पहले ही मेरठ से ट्रांसफर होकर बंगा आया था। आरोपी के अनुसार, उसकी पत्नी के मेरठ में किसी व्यक्ति से संबंध थे जिससे वह बेहद दुखी था। पत्नी ने किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात उसे बताई भी थी। पति-पत्नी के बीच बात इस हद तक बिगड़ चुकी थी कि इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी अनिल कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की हत्या का मन अनिल ने पहले ही बना लिया था और हत्या के बाद अनिल को किसी तरह का पछतावा नहीं था। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हत्या के बाद आरोपी अनिल तीनों बच्चों को काम वाली जगह पर लेकर गया और वहीं उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को वारदात के बारे में बता भी दिया। एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
बता दें कि बंगा की एनआरआई कॉलोनी में रह रहे मध्य प्रदेश के जिला उमरिया के अनिल कुमार (असिस्टेंट मैनेजर) ने अपनी पत्नी अनुपमा की मंगलवार को रात किसी अन्य व्यक्ति से संबंध के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घर में हत्या की वारदात करने से पहले आरोपी ने अपने तीनों बच्चों को बाहर कार में बिठा दिया था। आरोपी शव को जलाने के बाद बाहर बच्चों के पास आया और उन्हें लेकर काम वाली साइट पर चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।