बेरहमी के साथ बीवी और 17 साल की बेटी का गला रेता और डबल मर्डर करने के बाद नहाया। होटल कर्मी ने खून सने शव देखे तो चक्कर खाकर गिर गया।
2 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
वारदात उत्तराखंड के गोविंद घाट स्थित एक होटल में अंजाम दी गई। वहीं मृतकों की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी जसविंद्र कौर और 17 साल की बेटी सिमरन कौर के रूप में हुई। कातिल व्यक्ति का नाम जसबीर सिंह बताया जा रहा है, वह एलआईसी एजेंट था। हालांकि अभी तक उत्तराखंड पुलिस मां-बेटी की मौत से पर्दा नहीं उठा पाई है, लेकिन पुलिस ने जाल बिछा दिया है।
3 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
मामला सुलझाने में अम्बाला पुलिस की मदद ली जा रही है। हत्याकांड में खास बात यह है कि बीवी और बेटी की हत्या करने के बाद जसबीर सिंह बाथरूम में नहाया और फिर कार को होटल से 60 किलोमीटर दूर कर्ण प्रयाग स्थित पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जसबीर की कार चौकी के पास से लावारिस हालत में बरामद की।
4 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने मृतका के भाई, चाचा, मामा व अन्य करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में गोपेश्वर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस सारे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अंबाला के सेक्टर-9 में अपने परिवार सहित रहने वाला जसबीर सिंह एक दो साल पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था। इससे पहले वह रणजीत नगर और दुर्गानगर में एक किराए के मकान में रह रहा था।
5 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन हेमकुंड साहिब दर्शन करने जा रही है, यह उन्हें मालूम नहीं था। वहां जाने से पहले जसबीर सभी को लेकर आया था, मगर उसने यात्रा पर जाने का जिक्र किसी से नहीं किया। वहीं पुलिस के मुताबिक, जसबीर परिवार सहित अपनी कार से हेमकुंड साहिब रवाना हो गया। वहां पहुंचने के बाद उसने गोविंद घाट के होटल गंगा में किराए पर कमरा लिया।