सत्ता का रौब दिखाते हुए गर्भवती नर्स को सरेआम थप्पड़ मारने वाले बाप-बेटे का क्या हुआ अंजाम, खुद ही देख लीजिए। देखिए, तस्वीरें।
2 of 8
वीडियो में सरपंच का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासत में मामला गरमा गया। लोगों के गुस्से और विपक्ष के तीखे तेवर देखते हुए बाघापुराना पुलिस ने दोनों पिता -पुत्र पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने इसकी पुष्टि की।
3 of 8
नर्स को थप्पड़ मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने इस वीडियो की जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कहा कि यह घटना निंदनीय है। महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मांग की कि मामले की जांच गहराई से की जानी चाहिए।
4 of 8
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि नर्स के साथ मारपीट करने वाले अकाली नेता और उसके बेटे को फांसी की सजा होनी चाहिए। 'आम आदमी पार्टी' की टीम तो पीड़िता के घर तक पहुंच गई और मामले की जांच करने की मांग की।
5 of 8
वीडियो में नर्स को धक्का मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षामंत्री और अकाली दल के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि घटना निंदनीय है। किसी भी महिला से दुव्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। भले ही वह अकाली दल से संबंधित ही क्यों न हो।