फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक करोड़ में हुई थी मूसेवाला की हत्या: शूटरों को मिले 5-5 लाख रुपये, होटल-वाहनों का खर्च भी उठाया, पूछताछ में बड़े खुलासे

Fri, 08 Jul 2022 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accused made many revelations in Sidhu Moosewala murder Case
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टरों ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का खूनी खेल एक करोड़ रुपये में खेला था। इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को उनके काम के हिसाब से पैसा दिया गया, जिनमें शूटरों को 5-5 लाख रुपये मिले और उनके फरार होन के लिए वाहन और रास्ते में होटलों में ठहरने का खर्च अलग से किया गया। मूसेवाला की रेकी करने और अपराधियों को लाजिस्टिक मुहैया कराने वालों को भी कुछ पैसा दिया गया। यह सारा खुलासा पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए प्रियव्रत फौजी और कशिश से पूछताछ में हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में जांच अधिकारियों को यह भी पता चला है कि कड़ी सुरक्षा में रह रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए शूटरों को ट्रेनिंग भी दी गई थी और हत्या का पूरा प्लान क्रमबद्ध किया गया था। इसी में तय किया गया था कि मूसेवाला पर हमले के समय सबसे पहले गोली कौन चलाएगा और उसके बाद बाकी शूटर किस तरह फायरिंग करेंगे, ताकि गायक की मौके पर ही मौत हो जाए।

Accused made many revelations in Sidhu Moosewala murder Case
Sidhu Moose Wala murder - फोटो : अमर उजाला

हत्या के लिए एके-47 समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें चलाने की ट्रेनिंग भी शूटरों को दी गई, ताकि हमले के समय कोई गलती न हो। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वारदात के समय उनके पास 10 लाख रुपये कैश थे। उन्होंने जांच अधिकारियों को यह भी बताया कि यह सारा कैश कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जबकि दूसरे साथियों को अलग से पैसा दिया गया। जांच अधिकारी प्रियव्रत और कशिश से मिली इस सारी जानकारी की कड़ियां जोड़ रहे हैं ताकि जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करते समय अपराधियों के बच निकलने का कोई रास्ता न बचे। इसी के तहत जांच अधिकारियों ने वारदात की जगह पर हत्या के सीन को दोहराने का फैसला किया है, जिसके लिए प्रियव्रत और कशिश समेत शूटरों के वाहन चलाने वालों को भी घटनास्थल पर ले जाया जाएगा। 

Accused made many revelations in Sidhu Moosewala murder Case
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

हत्याकांड में इस्तेमाल हुए अत्याधुनिक हथियार
गोल्डी बराड़ के कहने पर ही प्रियवर्त और अंकित सेरसा को पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक खाली खेत में अत्याधुनिक विदेशी हथियार चलाने की पूरी ट्रेनिंग भी दी गई थी। इन हथियारों में जर्मनी की हेकलर व कोट हैंडगन, स्टार पिस्टल, ग्लाक पिस्टल, तुर्की की जिगाना सेमी आटोमेटिक और एके-47 शामिल थीं। मानसा के निकट ही पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक सुनसान जगह पर खाली खेत में हथियारों की ट्रेनिंग दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accused made many revelations in Sidhu Moosewala murder Case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

मनु कुस्सा ने चलाई मूसेवाला पर पहली गोली
मोगा निवासी शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा ने सिद्धू मूसेवाला पर पहली गोली चलाई थी, जिसे लेकर कुस्सा का दावा है कि उसकी गोली से ही मुसेवाला की मौत हो गई थी। मनु कुस्सा द्वारा मूसेवाला पर सबसे पहले गोली चलाने का प्लान गोल्डी बराड़ द्वारा बनाया गया था, जिसे लेकर खुलासा हुआ है कि पंजाब पुलिस ने मनु कुस्सा को कुछ समय पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन
Accused made many revelations in Sidhu Moosewala murder Case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

जेल में बंद कुछ कैदियों ने मनु कुस्सा की पिटाई कर दी, जिसे लेकर मनु कुस्सा को शक था कि बंबीहा गैंग ने ही उस पर हमला करवाया है। इसके बाद मनु कुस्सा बंबीहा गैंग से बदला लेने की योजना बनाने लगा, जिसका फायदा उठाते हुए गोल्डी बराड़ ने सभी शूटरों से कह दिया कि मूसेवाला पर पहली गोली मनु कुस्सा ही चलाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed