फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगारी का दंश : पांच दिन पहले गई नौकरी, ढूढ़ने पर नहीं मिला काम, युवती ने किया आत्मदाह

Fri, 05 Mar 2021 02:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Mar 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
31 Year Old Woman Died After Setting Herself On Fire In Punjab
युवती ने किया आत्मदाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के खन्ना के गांव भट्टल निवासी 31 वर्षीय युवती ने रोजगार नहीं मिलने से परेशान होकर नेशनल हाईवे पर स्थित फुटब्रिज पर खुद को आग लगा ली। जब तक लोग उसे बचाने पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। भजन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजर-बसर करते हैं। उनके सात बच्चे हैं। 

31 Year Old Woman Died After Setting Herself On Fire In Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मनप्रीत कौर से बड़ी उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। मनप्रीत दसवीं पास थी और लुधियाना के गांव जुगियाना स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। वह घर चलाने में काफी मदद करती थी। पांच दिन पहले उसकी नौकरी चली गई जिससे वह काफी परेशान थी। 

31 Year Old Woman Died After Setting Herself On Fire In Punjab
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर रोज वह नौकरी की तलाश में घर से जाती थी लेकिन उसे कहीं काम नहीं मिल रहा था। इससे ही परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने भजन सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
31 Year Old Woman Died After Setting Herself On Fire In Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मैंने कोशिश तो की लेकिन नहीं बचा सका  
गांव बीजा के रहने वाले इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हरजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह मैं खेतों में काम कर रहा था। अचानक मेरी नजर कुछ दूर स्थित फुटब्रिज पर पड़ी। मैंने एक लड़की को उस पर चढ़ते देखा। इस फुटब्रिज का कभी-कभार ही कोई इस्तेमाल करता है। मैंने देखा कि वह लड़की अपने ऊपर कुछ छिड़क रही है। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। 

विज्ञापन
31 Year Old Woman Died After Setting Herself On Fire In Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मैं दौड़ता हुआ उसके पास पहुंचा और थैले से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इतनी देर में कुछ और लोग जमा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में खन्ना थाना सदर प्रभारी हेमंत कुमार ने कहा कि अभी तक यह मामला आत्मदाह का लग रहा है। फिर भी पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed