{"_id":"593838d54f1c1b7c329c7661","slug":"3-brother-and-sisters-died-in-road-accident-haryana-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पार्टी में जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, 3 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थ-डे पार्टी में जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, 3 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत
Thu, 08 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Yamunanagar accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बर्थ-डे पार्टी में जा रहे 3 भाई-बहनों की जिंदगी का दर्दनाक अंत हुआ। मरने वाले लड़के ने 95% अंकों से 12वीं पास की थी, देखिए
2 of 7
Yamunanagar accident
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां ट्रैक्टर-ट्राली की तेज रफ्तार ने एक होनहार छात्र सहित उसकी दो बहनों की जान ले ली। छात्र ने 12वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों से पास की थी। तीनों भाई-बहन मंगलवार रात बाइक से छप्पर स्थित अपनी रिश्तेदारी में बच्चे के जन्मदिन पर आयोजित जागरण समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
3 of 7
Yamunanagar accident
मुस्तफाबाद रोड पर गांव रामनगर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई और छोटी बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन ने सुबह पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Yamunanagar accident
गांव हड़तान निवासी राजिंद्र सिंह ने बताया कि छप्पर स्थित उनकी एक रिश्तेदारी में मंगलवार रात जागरण था। रात नौ बजे उनका बेटा पंकज (20) अपनी बहन आशा (18) और मोना (16) के साथ बाइक से जागरण में जा रहे थे। जब वह गांव रामनगर के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
Yamunanagar accident
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और तीनों को मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पंकज और मोना के मृत होने की पुष्टि की। गंभीर घायल आशा को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां से आशा को पीजीआई रेफर कर दिया। बुधवार सुबह आशा की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।