फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2000 के नकली नोट छापने वाले 'इंजीनियर' का एक और बड़ा खुलासा, जानिए

Sun, 25 Dec 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
2000 rupee fake note gang mastermind abhinav verma exposed big secret in police enquiry
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
2000 के नकली नोट छापने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड 'इंजीनियर' ने अब एक और चौंकाने वाला खुलासा किया, जो पंचकूला से जुड़ा है।
2000 rupee fake note gang mastermind abhinav verma exposed big secret in police enquiry
मोहाली में नकली नोट छापने वाले का ड्राइवर गिरफ्तार
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने पंचकूला की एक नामी स्टेशनरी की दुकान से नोट छापने के लिए पेपर खरीदा था। मोहाली पुलिस अब उक्त स्टेशनरी स्टोर के मालिक को राउंडअप कर पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस की टीमें विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि उसने उक्त पेपर और कितने लोगों को बेचा है।
2000 rupee fake note gang mastermind abhinav verma exposed big secret in police enquiry
2000 के नकली नोट छापने वाले मोहाली के भाई-बहन
थाना सोहाना के एसएचओ हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं। वीरवार को सोहाना पुलिस ने जिला अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने अदालत को बताया था कि 42 लाख की जाली करेंसी के मामले का मास्टर माइंड अभिनव वर्मा और उसकी बहन विशाखा वर्मा के ड्राइवर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सभी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। इसलिए उन्हें नाभा जेल से लाने की अनुमति दी जाए। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2000 rupee fake note gang mastermind abhinav verma exposed big secret in police enquiry
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शुक्रवार को नाभा जेल से दोनों आरोपियों को अदालत लाया गया। वहां पर पुलिस की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि प्रमोद पहले दिल्ली से पेपर लाया था, लेकिन अभिनव को वह पसंद नहीं आया। इसके बाद अभिनव खुद पंचकूला से पेपर लाया था। जिस पर नोट छापे गए थे। इसके अलावा पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  आरोपियों से कई अहम जानकारियां उन्हें मिली हैं। जो केस से जुड़ी है। 
विज्ञापन
2000 rupee fake note gang mastermind abhinav verma exposed big secret in police enquiry
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
जिक्रयोग है कि 30 नवंबर को सोहाना पुलिस ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर स्पेशल नाके पर वीआईपी नंबर वाली लाल बत्ती लगी ऑडी कार को दबोचा था। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो 42 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई थी। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक अभिनव वर्मा, विशाखा वर्मा व सुमन नागपाल शामिल थे। जबकि हर्ष और प्रमोद उस समय पकड़ में नहीं आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed