फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.19 करोड़ के काले धन कुबेर को लेकर सामने आया चौकाने वाला सच

Thu, 15 Dec 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
.19 crore black money came from Kuber shocking truth
चंडीगढ़ में ईडी ने पकड़े रुपए - फोटो : अमर उजाला
ईडी ने जिस कपड़ा व्यापारी के घर छापे में 2.19 करोड़ रुपए जब्त किए हैं, उसे और बरामद रकम को लेकर चौकाने वाला सच सामने आया है। देखिए।
.19 crore black money came from Kuber shocking truth
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पास जो नए नोटों की करेंसी बरामद हुई है वह एक ही सीरीज की है। इससे साफ है कि सारा पैसा एक ही बैंक से निकाला गया है। आरोपी के पास से जब्त की गई नई करेंसी में 7 लाख रुपये के 2000 रुपये की नई करेंसी के नोट हैं। वे एक ही सीरीज के हैं। 100- 100  के नोट करीब 50 लाख रुपये के हैं। वे भी एक ही सीरीज के नोट हैं।

.19 crore black money came from Kuber shocking truth
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

बाकी के नये पांच सौ रुपये के नोट हैं। ईडी अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने किस बैंक कर्मी के साथ मिलकर ये सारे पैसे बदलवाए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के प्रमुख कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के घर पर छापा मारकर 2.19 करोड़ रुपये की करेंसी बरामद की है। ईडी की शिकायत पर पुलिस ने महाजन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
.19 crore black money came from Kuber shocking truth
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

मंगलवार रात करीब नौ बजे ईडी के चंडीगढ़ जोन के डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम सिंह की अगुवाई में टीम ने छापा मारा। टीम सेक्टर 22 बी स्थित कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के घर पहुंची। ईडी की कार्रवाई देर रात 2 बजे तक चलती रही। इंदरपाल ने सारा पैसा एक बैग में भर कर अलमारी में छिपा रखा था। अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद ईडी टीम ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाते ही मौके पर एसपी सिटी नवदीप बराड़ पहुंचे। 

विज्ञापन
.19 crore black money came from Kuber shocking truth
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

पुलिस महाजन को गिरफ्तार कर सेक्टर 17 थाने ले आई। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  बुधवार दोपहर इंदरपाल को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसके बाद एक दो दिन में ईडी भी व्यापारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत अलग से केस दर्ज करेगी। महाजन की सेक्टर 20 व 30 में महाजन क्लॉथ हाउस नाम से दुकान है। ईडी ने इंदरपाल महाजन के पास से 2.19 करोड़ में से 69 लाख 35हजार 500 रुपये की नई करेंसी के नोट बरामद किए हैं। बाकी 1.5 करोड़ रुपये के पुराने 1000 और 500  के नोट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed