कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचवाई मेती का नाम सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सेक्स स्कैंडल तब सामने आया जब एक आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि एक वीडियो में मेती किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि मेती ने महिला से ट्रांसफर के बदले सेक्स की मांग की थी।
देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बड़े नेता का नाम सेक्स स्कैंडल में सामने आया है। इससे पहले 2009 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वे महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखे। आईए जानते हैं, उन 10 बड़े नेताओं को, जिन पर लग चुके हैं सेक्स स्कैंडल के आरोप-
सेक्स स्कैंडल में पहले भी फंसे हैं ये 10 बड़े नेता, जानें कौन हैं ये
कुछ महीनों पहले केजरावील सरकार में तत्कालिक महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रहे संदीप कुमार की एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। इसमें वे एक महिला के साथ मौज-मस्ती करते दिखे। इसके बाद केजरीवाल सरकार सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि, इस आरोप में केजरीवाल सरकार को अपने इस नेता को पद से ही नहीं पार्टी से भी निकालना पड़ा।
सेक्स स्कैंडल में पहले भी फंसे हैं ये 10 बड़े नेता, जानें कौन हैं ये
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उस समय आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एनडी तिवारी भी कभी सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। एक टीवी चैनल ने उन्हें आपत्तिजनक हालत तीन महिलाओं के साथ बिस्तर में लेटा हुआ दिखाया था। खबरें फैल जाने के बाद एन डी तिवारी ने सार्वजनिक माफी मांगी, लेकिन उन्होंने कहा था कि उन्हें राजनीतिक एजेंडे के तहत फंसाया गया है।
सेक्स स्कैंडल में पहले भी फंसे हैं ये 10 बड़े नेता, जानें कौन हैं ये
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी एक सेक्स सीडी मामले में फंसे थे। उनका एक वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया था, हालांकि सवालों के घेरे में आने के बाद उस वीडियो को हटा लिया गया। बताते चलें कि इस वीडियो में सिंघवी एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक हालात में थे। बताया जाता है कि उनके पूर्व ड्राइवर ने यह सीडी तैयार करवाई थी और वह इसी के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।
सेक्स स्कैंडल में पहले भी फंसे हैं ये 10 बड़े नेता, जानें कौन हैं ये
भाजपा के पूर्व नेता राघव जी अपने नौकर के साथ यौन संबंध बनाने की वजह से खबरों में आए थे। खबर के फैलने के बाद उनसे पद लेने के साथ-साथ पार्टी से भी निकाल दिया गया। राघव जी पर अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा था। यह मामला अभी न्यायाधीन है।