फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सर, मां-बाप चिमटे से दागते हैं, दर्द बर्दाश्त नहीं होता', लड़की की हालत देख पुलिसवालों के छलके आंसू

Sun, 03 Feb 2019 03:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Feb 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
18 Year Old Daughter Tortured by Father in Chandigarh, Police Rescued the Girl
मां-बाप ने बेटी को टॉर्चर किया
मां-बाप चिमटे से दागते हैं, बहुत दर्द होता है। अब मैं जीना नहीं चाहती। 18 साल की लड़की की हालत देखकर पुलिसवालों की आंखों में भी आंसू आ गए। तस्वीरें देखकर दिल दहल जाएगा।
18 Year Old Daughter Tortured by Father in Chandigarh, Police Rescued the Girl
मां-बाप ने बेटी को टॉर्चर किया
मामला चंडीगढ़ का है। रामदरबार फेज-2 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेरहम पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी का बदन गर्म चिमटे से दाग दिया। फिर दर्द से कराहती बेटी को कमरे में बंद करके मां और आरोपी पिता काम पर चले गए। युवती की चीखें सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो होश उड़ गए।
18 Year Old Daughter Tortured by Father in Chandigarh, Police Rescued the Girl
मां-बाप ने बेटी को टॉर्चर किया
लड़की बुरी तरह से डरी सहमी हुई थी। उसके हाथ, बाजू और गाल पर गहरे जख्म थे। लड़की की हालत देखकर पुलिस वालों की भी आंखें नम हो गई। उन्होंने तुरंत लड़की को घर पर ही प्राथमिक उपचार दिलवाकर उसे दर्द से राहत दिलाई और फिर जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
18 Year Old Daughter Tortured by Father in Chandigarh, Police Rescued the Girl
मां-बाप ने बेटी को टॉर्चर किया
पुलिस आसपास के एरिया और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस आरोपी पिता के गिरफ्तारी के लिए देर रात तक छापेमारी करती रही, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लग सका। जानकारी के मुताबिक, युवती मां-बाप के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके माता पिता चंडीगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने लड़की का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
18 Year Old Daughter Tortured by Father in Chandigarh, Police Rescued the Girl
मां-बाप ने बेटी को टॉर्चर किया
आंख में नुक्स क्या हुआ, अपने बन गए जान के दुश्मन
अब युवती की काउंसलिंग शुरू हो गई है। युवती ने बताया कि उसकी एक आंख में कुछ नुक्स है। इसी बात को लेकर मां-बाप उसे ताने देते थे। बात-बाप पर उसे मारते पीटते थे। घर से चले जाने को कहते थे। कई-कई दिन भूख रखते थे। पहले तो सिर्फ मारपीट तक ही बात सिमटी थी, लेकिन अब पिता ने जुल्म की हद पार कर दी। फैक्ट्री से लौटकर पिता ने उसे ताने देने शुरू कर दिए। विरोध किया तो पिता ने गर्म चिमटे से उसे दाग दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed