फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: सेल्फी क्लिक की और फंदे पर झूल गया 13 साल का छात्र, मां को सुनाई थी आपबीती

Wed, 21 Mar 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Wed, 21 Mar 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
13 years old boy committed suicide, mother told reason of step to end life
13 साल के छात्र ने लगाया फंदा
13 साल के छात्र ने पहले सेल्फी क्लिक की और फिर फंदा लगाकर जान दे दी। मां और बहन ने इसके पीछे की वजह बताई तो जानकर सब चौंक गए।
13 years old boy committed suicide, mother told reason of step to end life
13 साल के छात्र ने लगाया फंदा
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। जोगिंद्र नगर में रविवार शाम छठी कक्षा के एक छात्र (13) को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक किशोर (16) ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा। बाद में छात्र को कमरे में बंद कर दिया। काफी देर कमरे में बंद रखने के बाद छात्र से 250 रुपये छीनकर कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित छात्र ने घर आकर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी।
13 years old boy committed suicide, mother told reason of step to end life
13 साल के छात्र ने लगाया फंदा
आत्महत्या करने से पहले छात्र ने अपनी मां को मारपीट के बारे में बताया था। इसके बाद मोबाइल से सेल्फी ली थी। आरोपी छात्र ने तीन दिन पहले भी छात्र के साथ मारपीट की थी और तेजधार हथियार (छुरा) दिखाकर डराया था। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 years old boy committed suicide, mother told reason of step to end life
student beaten
जोगिंद्र नगर निवासी नगीना प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला सीवान के गांव बड़वा के रहने वाले हैं। कई सालों से जोगिंद्र नगर में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा राजन सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। रविवार शाम करीब चार बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था। वापस आया तो अपनी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
13 years old boy committed suicide, mother told reason of step to end life
सांकेतिक चित्र
कमरे से बाहर निकालने के बाद आरोपी ने उसे छुरा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घर आकर छात्र ने पूरी बात मां को बताई। इस पर मां ने उसे समझाया। फिर पड़ोस की दुकान पर सामान लेने चली गई। करीब दस मिनट बाद जब वह घर पहुंची तो राजन कमरे में फंदा से लटका मिला। थाना फर्कपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले किशोर की मारपीट से आहत होकर राजन ने फंदा लगाकर जान दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed