तस्वीरें बता देंगी, कैसे खत्म हुईं 4 जिंदगियां?
मोगा-कोटकपूरा रोड पर गांव सिंघावाला में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसे में एनआरआई समेत चार युवकों की मौत हो गई। चारों स्विफ्ट कार में सवार थे। तीन युवक एक ही गांव घोलिया कलां के रहने वाले थे।
तस्वीरें बता देंगी, कैसे खत्म हुईं 4 जिंदगियां?
धुंध में दिखाई न देने के कारण स्विफ्ट कार उनके आगे जा रहे रेत से भरे ट्राले में जा घुसी। करीब आधा किलोमीटर तक ट्राला कार को घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। थाना सिटी साउथ में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
तस्वीरें बता देंगी, कैसे खत्म हुईं 4 जिंदगियां?
चश्मदीदों ने बताया कि रात 10.30 बजे के गांव घोलिया कलां के निवासी और एनआरआई युवक हुस्नदीप सिंह अपने गांव के दोस्तों स्वर्ण सिंह, लवप्रीत सिंह के अलावा सुखप्रीत सिंह निवासी गांव नाहल खोटे के साथ स्विफ्ट कार में बाघापुराना के पास गिल ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे।
तस्वीरें बता देंगी, कैसे खत्म हुईं 4 जिंदगियां?
चलने से पहले ढाबा मालिक को खाना तैयार करने के लिए फोन भी किया था। रास्ते में गांव सिंघावाला के पास वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एनआरआई हुस्नदीप सिंह, स्वर्ण सिंह और लवप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सुखप्रीत सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
तस्वीरें बता देंगी, कैसे खत्म हुईं 4 जिंदगियां?
घर के बाहर युवक को मौत ने कुछ इस कदर दबोच लिया कि तस्वीरें देखकर दहल जाएंगे आप और कहेंगे क्या यूं भी दबोच लेती है मौत। दरअसल यह हादसा हुआ बलटाना(जीरकपुर) के गिल कॉलोनी में।
सभी फोटो- गौरव