फिरोजपुर में सड़क हादसा, बाप-बेटी समेत 4 की मौत
राजस्थान के गांव लालगढ़ को तीर्थ यात्रा पर जा रहे परिवार की हाजिरी कबूल न हुई और आज वह हादसे का शिकार हो गया। बाप-बेटी पति-पत्नी समेत 4 की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हैं। तस्वीरें। -रिपोर्ट, फोटो: जगदीश जोशी।
फिरोजपुर में सड़क हादसा, बाप-बेटी समेत 4 की मौत
हादसा, फिरोजपुर रोड स्थित बूड़ा गुज्जर और मड़मल्लू के बीच पंजाब रोडवेज बस और इंडिगो कार के बीच भयानक टक्कर से हुआ। टक्कर में बाप-बेटी, पति-पत्नी समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
फिरोजपुर में सड़क हादसा, बाप-बेटी समेत 4 की मौत
जानकारी के अनुसार जिला कपूरथला के गांव धालीवाल निवासी बचन सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों व पड़ोसियों के साथ राजस्थान के गांव लालगढ़ को तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। वीरवार की सुबह करीब सात बजे उनकी कार फिरोजपुर रोड स्थित बूड़ा गुज्जर और मड़मल्लू के दरमियान पहुंची तो एक ट्रक को ओवरटेक करते समय कार की सामने से आ रही बस से भिड़ंत हो गई।
फिरोजपुर में सड़क हादसा, बाप-बेटी समेत 4 की मौत
हादसे में बचन सिंह (48), उसकी बेटी मनप्रीत कौर (25) पत्नी राजू तथा उसकी पड़ोसन ब शो (45) पत्नी मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य लोगों में राजू (27), रिवाज (3) पुत्र राजू, जसपाल कौर (45) पत्नी बचन सिंह व हरजिंदर सिंह (27) पुत्र मंगल सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल राजू ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह से कुल 4 की मौत हो गई।
फिरोजपुर में सड़क हादसा, बाप-बेटी समेत 4 की मौत
घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में बस कंडक्टर अमृतपाल सिंह भी घायल हो गया है। उसे मुक्तसर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।