फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर सुर्खियों में हैं ये सगी बहनें, तीन लड़कों को बेल्ट से पीटा था

Sun, 05 Mar 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 05 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
court released 3 boys in rohtak sisters molestation case, no charges framed on accused
एक बार फिर सुर्खियों में ‘रोहतक सिस्टर्स’ - फोटो : File Photo
एक बार फिर ये बहनें सुर्खियों में है, नवंबर 2014 में इन्होने ऐसा काम किया था जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। देखिए पूरा मामला...
court released 3 boys in rohtak sisters molestation case, no charges framed on accused
रोहतक सिस्टर्स
दरअसल मामला 28 नवंबर 2014 का है, छेड़छाड़ के आरोप और बस में ही रोहतक में पढ़ने वाली सोनीपत की दो बहनों द्वारा तीनों लड़कों की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वारयल होने के बाद यह मामला देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी छा गया था। सोनीपत जिले के गांव थाना निवासी पूजा और आरती ने गांव भालौठ के पास चलती बस में छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए कुलदीप, मोहित और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 
court released 3 boys in rohtak sisters molestation case, no charges framed on accused
रोहतक सिस्टर्स
बेल्ट से पीट रही हैं लड़कों को
वीडियो में पूजा और आरती चलती बस में तीन युवकों को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होते ही दोनों  बहनें देश और विदेश के मीडिया में रोल मॉडल बन गईं थी। प्रदेश सरकार ने भी दोनों बहनों को बहादुरी पुरस्कार देने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में एक और वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने पुरस्कार देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
court released 3 boys in rohtak sisters molestation case, no charges framed on accused
एक बार फिर सुर्खियों में ‘रोहतक सिस्टर्स’ - फोटो : File Photo
जांच के लिए गठित की थी एसआईटी
पुलिस ने इस मामले को तूल पकड़ता देख जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। हालांकि एसआईटी ने 19 अगस्त को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट में तीनों युवकों को क्लीन चिट दे दी थी और लड़कियों के आरोप निराधार बताए थे। इस पर पूजा और आरती ने एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। इसके बाद से जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। फैसला सुनाने के दौरान अदालत ने वीडियो को आधार नहीं माना।
विज्ञापन
court released 3 boys in rohtak sisters molestation case, no charges framed on accused
एक बार फिर सुर्खियों में ‘रोहतक सिस्टर्स’
सभी गवाहों के बयान तीनों युवकों के पक्ष में
एसआईटी ने डीएसपी यशपाल खटाना के नेतृत्व में मामले की जांच की। घटना के समय की मोबाइल लोकेशन और बस की टिकटों के आधार पर पता लगाया गया कि बस में कौन-कौन सवार थे। इसके बाद 40 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। सभी गवाहों के बयान में लड़कियों को ही कसूरवार बताया गया। गवाहों ने बताया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना हुई ही नहीं। इसके बाद अदालत के आदेश पर आरोपियों और दोनों बहनों का लाई डिटेक्टर टेस्ट सीबीआई की दिल्ली लेबोरेट्री में किया गया। इस टेस्ट में भी लड़कियां झूठी और लड़के सही पाए गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed