फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दिन से नहीं फहरा रहा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, ये है बड़ी वजह

Tue, 28 Mar 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी बार्डर (अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी बार्डर (अमृतसर) Updated Tue, 28 Mar 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
country's tallest Tiranga is not flown for three days
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : File Photo
देश का सबसे ऊंचा 360 फुट तिरंगा पिछले तीन दिनों से नहीं फहरा रहा है। अटारी बार्डर पर लगा यह तिरंगा तीसरी उतार दिया गया है।
country's tallest Tiranga is not flown for three days
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया - फोटो : File Photo
अटारी बार्डर पर लगा देश का सबसे ऊंचा 360 फुट तिरंगा तीसरी बार फटने से उतार दिया गया है। तिरंगा की देखभाल नगर सुधार ट्रस्ट के कंधे पर है। ट्रस्ट ने इस बाबत तिरंगा लगाने वाली होशियारपुर की भारत कंपनी को नोटिस जारी करते हुए टेक्निकल रिपोर्ट मांग ली है। उधर, देश-दुनिया भर से अटारी बार्डर पर आने वाले पर्यटक देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराता न देख मायूसी से लौट रहे हैं। 
country's tallest Tiranga is not flown for three days
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया - फोटो : फाइल फोटो
अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी गाजियाबाद से देखने आई रेनू तिवारी कहती हैं कि मेरी फ्रेंड लखनऊ के आलमबाग में रहती है। कहा था कि अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने जा रही हो, वहीं से सेल्फी लेकर मुझे भेजना। मैं भी बहुत खुश थी लेकिन पता चला कि तिरंगा तीन दिन पहले फट गया था, उतार दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
country's tallest Tiranga is not flown for three days
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : File Photo
खास बात है कि तिरंगा स्थल तक जाने पर सैलानियों को रोक लगाते हुए फोटो खींचने की मनाही कर दी गई है। चूंकि इलाका बीएसएफ के अधीन है और तिरंगा बिल्कुल पाकिस्तान से सटे कंटीले तार के साथ लहरा रहा था, ऐसे में दूर से फोटो भी मोबाइल में धुंधली दिखती है। लाइटें बंद होने से छह हजार टन वजनी खंबा अंधेरे में नजर नहीं आता।  
विज्ञापन
country's tallest Tiranga is not flown for three days
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : फाइल फोटो
नगर सुधार ट्रस्ट के चैयरमैन सुरेश महाजन कहते हैं कि अटारी बार्डर पर बीस दिन में तीसरी बार फट गया है। 360 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी ने किस इंजीनियर के कहने पर सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया, इसकी रिपोर्ट मांगी है। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा तीन दिन से नहीं फहरा रहा। लाहौर तक दिखने वाला तिरंगा को लेकर पाकिस्तान की अवाम क्या सोचती होगी। मैं कहता हूं कि पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी,  कंपनी के साथ-साथ तिरंगा फहराने में भूमिका निभाने वाले सभी लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो। मैं कल इस बाबत प्रेस कांफ्रेंस करूंगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed