देश का एक और रेसलर बना 'खली', WWE के रिंग में उतरा
डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट में देश का एक और 'खली' रेसलरों से रिंग में दो-दो हाथ करता दिखाई देगा। देखिए कौन है यह? रिपोर्ट: संजीव पंगोत्रा
देश का एक और रेसलर बना 'खली', WWE के रिंग में उतरा
बचपन में डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट देखने का बड़ा शौक था। तमन्ना थी कि एक दिन मैं भी बेहतरीन रेसलरों से रिंग में दो-दो हाथ करूं। खुशनसीबी से यह मौका मिला है। यह कहना है सिटी ब्यूटीफुल के सतिंदर डागर का। डागर भारत के ग्रेट खली के बाद दूसरे ऐसे रेसलर हैं जिनका डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। कुछ ही दिन पहले सतिंदर अमेरिका रवाना हुए हैं।
देश का एक और रेसलर बना 'खली', WWE के रिंग में उतरा
‘अमर उजाला’ से रविवार को फोन पर उन्होंने कहा कि वह इन दिनों अमेरिका के शहर फ्लोरिडा में डब्ल्यूडब्ल्यूई के ट्रेनिंग सेंटर में पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली फाइट के दिन रिंग में वह तिरंगा और गदा लेकर उतरेंगे। यह गदा उन्हें भारत में हिंद केसरी बनने पर मिला था। सतिंदर ने कहा कि पत्नी जगजीत का और चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में रहने वाले कोच दर्शन लाल का उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में बढ़ा हाथ है।
देश का एक और रेसलर बना 'खली', WWE के रिंग में उतरा
इस तरह हुआ चयन: पिछले साल डब्ल्यूडब्ल्यूई ने बेहतरीन रेसलर्स के चुनाव के लिए भारत, यूके, हॉलैंड के रेसलर्स को दुबई में ट्राइआउट के लिए बुलाया था। इसमें भारत की ओर से सतिंदर दुबई गए। यहां 5 से 7 जून तक डब्ल्यूडब्ल्यूई के हेड टैलेंट विलियम रीगल और हेड कोच ऑफ डब्ल्यूडब्ल्यूई परफॉर्म बिल मोंट ने सतिंदर को कई चरणों में परखा। उनके मापदंड पर खरा उतरने के बाद ही सतिंदर का चयन हुआ।
देश का एक और रेसलर बना 'खली', WWE के रिंग में उतरा
ड्रीम रेसलर्स से मिला: सतिंदर के अनुसार अमेरिका में हर हफ्ते अलग-अलग स्थानों पर डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट होती है। वहां कई बार उनकी ट्रिपल एच, जॉन सीना, केन से मुलाकात होती है। वह उन्हें फाइट के टिप्स भी देते हैं। सतिंदर ने कहा यह सभी मेरे ड्रीम रेसलर्स रहे हैं। अब इनसे फाइट का विचार आते ही मैं रोमांचित हो उठता हूं। सतिंदर ने बताया कि द ग्रेट खली हमेशा से उनके रोल मॉडल रहे हैं।