Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Coronavirus Outbreak: Chandigarh Administration announces cricket stadium a temporary jail
{"_id":"5e7a38598ebc3e72b85c22f0","slug":"coronavirus-outbreak-chandigarh-administration-announces-cricket-stadium-a-temporary-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस मैदान में खेले युवराज, कपिल और चेतन शर्मा, उसे अस्थायी जेल में किया तब्दील, पढ़ें- क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस मैदान में खेले युवराज, कपिल और चेतन शर्मा, उसे अस्थायी जेल में किया तब्दील, पढ़ें- क्यों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल देव, युवराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घातक कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है। भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चंडीगढ़ में भी कोरोना के सात पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इस महामारी का प्रकोप और न बढ़े इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरे चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थायी जेल भी बनाई गई है। इस अस्थायी जेल का युवी, भज्जी और कपिल देव से गहरा नाता है...
2 of 5
सेक्टर-16 स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली है। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में और मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को अस्थायी जेल जेल बनाया गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को इन्हीं जेलों में रखा जाएगा। सेक्टर-16 स्टेडियम कपिल देव, युवराज सिंह और चेतन शर्मा का घरेलू मैदान है। अब इसे कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थायी जेल में तब्दील कर दिया गया है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस मैदान में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच जनवरी 1985 में और एक टेस्ट मैच 1990 में खेला गया था। इस मैदान में केवल चार मैच ही खेले गए। कपिल देव, चेतन शर्मा और युवराज सिंह ने इसी मैदान से क्रिकेट खेलना शुरु किया था। अक्टूबर 2007 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मैच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुल 667 लोगों को किया राउंडअप
ईस्ट डिवीजन में सबसे ज्यादा लोग राउंडअप कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मंगलवार को कुल 667 लोगों को राउंडअप किया। इनमें 334 ईस्ट जोन, 226 सेंट्रल जोन और 107 लोग शहर के साउथ डिवीजन से राउंडअप किए गए। सबसे अधिक मौलीजागरां पुलिस ने 90 लोगों को हिरासत में लिया जबकि सेक्टर 17 थाना पुलिस ने 84 और मनीमाजरा थाना पुलिस ने 77 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, सबसे कम 6 लोगों को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
5 of 5
हाउसिंग बोर्ड पर पकड़ा कनाडा का नागरिक
शहर में कर्फ्यू लगने के बाद चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस दौरान पुलिस ने केवल वाहनों पर बल्कि पैदल निकल रहे लोगों से भी पूछताछ कर उन्हें सख्ती से घर वापस जाने के निर्देश दे रही है। इस बीच एक कनाडा के नागरिक को हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।