फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोड शो: राहुल गांधी के ट्रैक्टर पर बैठेंगे ये दिग्गज, लेकिन सिद्धू को नहीं मिली जगह, क्या है वजह

Sat, 03 Oct 2020 03:54 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Oct 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Congress roadshow: Navjot Singh Sidhu did not get space on tractor of Rahul Gandhi
- फोटो : फाइल फोटो

किसानों के समर्थन में और कृषि कानूनों के विरोध में होने वाले कांग्रेस के रोड शो में शामिल होने वाले राहुल गांधी के ट्रैक्टर पर नवजोत सिंह सिद्धू को जगह नहीं मिल पाई। सियासी गलियारों में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारी दिख रहे हैं।

Congress roadshow: Navjot Singh Sidhu did not get space on tractor of Rahul Gandhi
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

वहीं पंजाब प्रभारी के साथ बैठक के बाद एक बार फिर से उनके नाम की चर्चा छिड़ चुकी है। कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने आए हरीश रावत भले ही कांग्रेस के रोड शो में शामिल होने के लिए सिद्धू को डिनर पॉलिसी से मनाने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल होगी या नहीं, इसको लेकर संशय बना हुआ है।

Congress roadshow: Navjot Singh Sidhu did not get space on tractor of Rahul Gandhi
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : twitter

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर रोड शो में राहुल गांधी के शामिल होने की जानकारी साझा की। साथ ही लिखा है कि रोड शो की तिथि में बदलाव किया गया है, अन्य कार्यक्रम पहले जैसे ही रहेंगे। किसानों को साधने के लिए होने वाले इस रोड शो में राहुल बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर पर सवार होंगे उस पर बैठने वालों में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का नाम ही नहीं है। सियासी गलियारों में इसको लेकर खासी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress roadshow: Navjot Singh Sidhu did not get space on tractor of Rahul Gandhi
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो
वहीं चर्चा ये भी है कि लेकिन लंबे समय से बैकफुट पर चल रहे नवजोत सिद्धू को एक बार फिर राहुल गांधी की मोगा रैली में फ्रंट फुट पर खेलने का मौका मिल सकता है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र भी बता रहे हैं कि सिद्धू को एक बार फिर आगे आने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
Congress roadshow: Navjot Singh Sidhu did not get space on tractor of Rahul Gandhi
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
अगर ऐसा हुआ तो पंजाब कांग्रेस में फिर से घमासान शुरू हो जाएगा। क्योंकि नवजोत सिद्धू पहले साफ कर चुके हैं कि उनके लिए कप्तान तो राहुल गांधी हैं। इन तल्खियों के बीच उन्होंने अपने मंत्री पद को भी छोड़ दिया था। इस समय सिद्धू प्रदेश की राजनीति से दूरी बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed