गेहूं का भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
2 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य प्रदर्शन, मध्य मार्ग स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस भवन में बुधवार को हुआ। पुलिस ने सभी हदें पार कर कांग्रेस भवन के कमरों से प्रदर्शनकारियों को निकालकर पीटा। कांग्रेस भवन के मुख्य द्वारा पर जगह-जगह खून के निशान मिले। इस दौरान एक बुजुर्ग किसान पुलिस के धक्के से बेहोश होकर गिर पड़ा।
3 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की किसान खेत मजदूर सेल की ओर से गेहूं का भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास का घेराव करने की घोषणा की थी। सुबह प्रदर्शनकारी कांग्रेस भवन में जमा हुए थे, लेकिन पुलिस ने भवन के बाहर पहले ही बैरिकेट्स लगा रखे थे।
4 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
मटका चौक से पीजीआई की ओर जाने वाली सड़क को डायवर्ट कर दिया गया था। मुख्यमंत्री का पुतला लेकर प्रदर्शनकारी जैसे ही कांग्रेस भवन से बाहर निकलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
5 of 7
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए पहले पानी की बौछार की, लेकिन प्रदर्शनकारियों के न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान एक बुजुर्ग किसान पुलिस के धक्के से बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए कांग्रेस भवन में घुस गई।