फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से विधायक भड़के, सीएम आवास पर धरना

Thu, 13 Oct 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Oct 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
congress mla protest outside cm badal house against police enquiry in akali congress clash
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में चिट्टे का रावण जलाने को लेकर कांग्रेस और अकालियों में झड़प के बाद पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से भड़के कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
congress mla protest outside cm badal house against police enquiry in akali congress clash
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भड़के कांग्रेस विधायकों ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर के तबादले और एडीसीपी-4 की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सीएम प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर धरना दिया। सीएम ने बाहर आकर कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन कांग्रेसियों ने साफ कहा है कि कार्रवाई तक धरना जारी रहेगा।
congress mla protest outside cm badal house against police enquiry in akali congress clash
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वीरवार दोपहर करीब बारह बजे सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी, पार्टी प्रवक्ता सुनील जाखड़, सांसद रवनीत बिट्टू, विधायक सुरिंदर डाबर, भारत भूषण आशू, कुलजीत नागरा, बलबीर सिद्धू और परमिंदर पिंकी ने सीएम आवास पर धरना शुरू कर दिया। उनके साथ लुधियाना के पार्टी पार्षद भी थे। दोपहर करीब सवा एक बजे सीएम बादल ने बाहर आकर उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
congress mla protest outside cm badal house against police enquiry in akali congress clash
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सीएम बादल ने वहीं से डीजीपी से फोन पर बात की। उन्हें निर्देश दिए कि फौरन लुधियाना जाएं और मामले की पड़ताल कर तीन दिन में रिपोर्ट दें। जो भी अधिकारी दोषी पाया जाए, उस पर कार्रवाई की जाए, लेकिन कांग्रेसियों ने साफ कह दिया कि कमिश्नर जतिंदर औलख को ट्रांसफर किया जाए और एडीसीपी-4 जसविंदर सिंह को बर्खास्त किया जाए। कांग्रेसियों पर दर्ज मामले रद किए जाएं, या फिर अकालियों पर भी उन्हीं धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाएं। जब तक ऐसा नहीं होता है, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
congress mla protest outside cm badal house against police enquiry in akali congress clash
मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसियों का कहना था कि वे दशहरा उत्सव की तैयारी कर रहे थे, तभी अकालियों ने उन पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में कांग्रेसियों पर ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। जिनमें घायल जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी भी शामिल हैं। बुधवार को पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव परमिंदर लापरा को गिरफ्तार कर लिया। अकालियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed