फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृतसर के बाद चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस, जानिए खास बातें

Fri, 20 Jan 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
congress leader navjot sidhu press conference at chandigarh
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद नवजोत ​सिद्धू आज चंडीगढ़ पहुंचे और यहां उन्होंने पत्रकारों से खुलकर बातचीत की। जानिए उनकी प्रेस कांफ्रेंस की खास बातें।
congress leader navjot sidhu press conference at chandigarh
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सेक्टर 26 स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए नवजोत सिंह सिद्धू अकाली-भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज है। इनमें से 1 करोड़ 88 लाख सिर्फ पंजाब सरकार पर ही है। बादलों ने यह कर्ज निजी स्वार्थ के लिया है।
congress leader navjot sidhu press conference at chandigarh
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सिद्धू ने कहा पंजाब में शराब माफिया का राज है। लोग नशे के आदी हैं। मैं चाहता हूं कि पंजाब के युवा नशे की लत छोड़कर सही रास्ते पर चलें और जिंदगी में उन्हें एक लक्ष्य मिले। इसके लिए मैं कुछ करना चाहता हूं और इसलिए सत्ता में आना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
congress leader navjot sidhu press conference at chandigarh
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सिद्धू ने कहा कि राजनीति मेरा पेशा नहीं, बल्कि मिशन है। मेरे पिता कांग्रेसी थे और इसलिए में भी पैदायशी कांग्रेसी हूं। कांग्रेस में लौटकर मुझे काफी सुकून मिला है। अब इसी कांग्रेस के साथ मिलकर पंजाब को विकास की ओर ले जाना है।
विज्ञापन
congress leader navjot sidhu press conference at chandigarh
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सिद्धू ने कहा कि बादलों ने अपना स्वार्थ साधने के लिए पंजाब वासियों का खून चूसा। पंजाब रोडवेज 400 करोड़ के घाटे में है और निजी ट्रांसपोर्ट करोड़ों के मुनाफे में। बादलों की बसें ही सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं। कई हादसे हो चुके हैं, इन बसों के कारण।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed