करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'
करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'कंगाल' निकला। ये खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने उसकी तिजोरियां खोलीं। पांच करोड़ तक की कमाई करने वाले सतलोक आश्रम की पांच इलेक्ट्रॉनिक तिजोरियां खाली मिलीं है। आश्रम की तिजोरियों का हाल देखकर रामपाल भी दंग रह गया और माथे पर हाथ मारने लगा। यह खुलासा रविवार को उस वक्त हुआ रामपाल को निशानदेही के लिए वहां ले जाया गया।
करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'
रविवार को गिरफ्तारी के पांचवें दिन सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को निशानदेही के लिए आश्रम ले जाया गया। पुलिस ने आश्रम के तहखाने से दस राइफल, चार एयरगन, एक बंदूक और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर मौजूद रहे डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने बताया कि आश्रम में नक्सलियों के होने के भी सबूत मिले हैं।
करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'
रामपाल को रविवार दोपहर बाद आश्रम में ले जाया गया। आश्रम में करीब पौने घंटे तक डीजीपी एसएन वशिष्ठ भी मौजूद रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रामपाल ने अधिकारियों के समक्ष लॉकरों के कोड नंबर बता दिए। इस लग्जरी आश्रम में जब पांच इलेक्ट्रॉनिक्स लॉकर खोले गए तो पांचों खाली मिले। यह स्थिति देखकर रामपाल भी अपने माथे पर हाथ मारने लगा।
करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'
इसके बाद रामपाल से पूरे आश्रम में संदिग्ध स्थानों की निशानदेही करवाई गई। आश्रम से पुलिस की टीम ने 10 राइफल, 4 एयरगन, एक बंदूक और 14 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि ये हथियार भी रामपाल की गद्दी के आसपास छिपे मिले हैं।
करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'
पुलिस ने बताया है कि रमेश कुमार निवासी पेटवाड़, सिद्धार्थ निवासी हिसार, रविंद्र निवासी रोहतक, धर्मेन्द्र निवासी करौंथा से एक-एक एयरगन व एक-एक कमांडो ड्रेस बरामद की गई है। इसके अलावा विजेंद्र निवासी नयाबास से एक लाठी, रामवतार सिंह धीरनवास से एक 12 बोर की बंदूक और 12 बोर के 5 कारतूस मिले हैं। पुलिस इन लोगों को भी जांच के लिए आश्रम लाई थी।