{"_id":"59df7a234f1c1bc1678b5635","slug":"clash-at-golden-temple-in-amritsar-many-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: श्री हरमंदिर साहिब के बाहर खूनी संघर्ष, जमकर चले डंडे-भाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: श्री हरमंदिर साहिब के बाहर खूनी संघर्ष, जमकर चले डंडे-भाले
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब के बाहर चले भाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सरबत खालसा के जत्थेदारों के बीच की तनातनी ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। इस बीच श्री हरमंदिर साहिब परिसर के बाहर एसजीपीसी टास्क फोर्स और सरबत खालसा समर्थकों में जमकर भाले चले। घटना में दोनों पक्षों की ओर से दो-दो लोग घायल हुए हैं।
श्री हरमंदिर साहिब के बाहर चले भाले
इससे पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हरमंदिर साहिब परिसर के अंदर ही शुरू हुआ। झगड़े में शामिल दोनों तरफ के लोग बाद में मंदिर परिसर के बाहर आकर खूनीं झड़प पर उतारू हो गए। मौके पर भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के प्रयास से मामला शांत हो सका। विवाद की असर वजह गुरुद्वारा श्री घल्लुघारा साहिब गुरदासपुर में बीते दिनों हुई दुराचार की घटना है।
श्री हरमंदिर साहिब के बाहर चले भाले
इसकी वजह से सरबत खालसा के जत्थेदारों के हुक्मनामे पर यहां की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मास्टर जौहर सिंह श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने पहुंचे थे, लेकिन एसजीपीसी की ओर से उनका विरोध किया गया। मामले में एसजीपीसी की ओर से कहा गया है कि हिंसक हरकत में शामिल सरबत खालसा समर्थकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। वहीं सरबत खालसा के जत्थेदारों ने भी पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच के तहत उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब के बाहर चले भाले
घटना को सरबत खालसा के जत्थेदारों ने श्री हरमंदिर साहिब के इतिहास में इस तरह की पहली घटना करार दिया है। घटना में घायल लोगों की पहचान सरबत खालसा समर्थक सतनाम सिंह मनावा और जरनैल सिंह सखीरा तथा एसजीपीसी की ओर से अमरीक सिंह और बिजय सिंह के रूप में हुई है। हरमंदिर साहिब परिसर के अंदर विवाद तक शुरू हुआ, जब सरबत खालसा की जत्थेदारों के हुक्मनामे पर गुरुद्वारा श्री घल्लुघारा साहिब गुरदासपुर की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मास्टर जौहर सिंह श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने पहुंचे।
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब के बाहर चले भाले
मास्टर जौहर सिंह अपने साथियों के साथ हरमंदिर साहिब में जैसे ही श्री अकाल तख्त साहिब पर माथा टेककर कीर्तन श्रवण करने लगे, उन्हें एसजीपीसी टास्ट फोर्स और एसजीपीसी के कर्मचारियों ने घेर लिया। वे उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब से उठाकर हरिमंदिर साहिब परिसर के बाहर ले गए। मास्टर जौहर सिंह का आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल गिर गया, जिसे एक एसजीपीसी कर्मचारी ने उठा लिया। मोबाइल वापस न करने पर विवाद और बढ़ गया। जैसे ही एसजीपीसी के कर्मचारी मास्टर जौहर सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय वाले जौड़ा घर के बाहर छोड़कर अंदर जाने लगे, इतने में सरबत खालसा के समर्थक वहां पहुंच गए।