फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में CBI के सवालों से छूटे राम रहीम के पसीने, 3 घंटे तक हुई पूछताछ

Thu, 12 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 12 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
CBI records statement of Ram Rahim in forced castration case
Ram Rahim
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। डेरे के अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार शाम रोहतक पहुंची और गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की।
CBI records statement of Ram Rahim in forced castration case
राम रहीम - फोटो : SELF
सूत्रों का कहना है कि सवालों का जवाब देने में राम रहीम को पसीना आ गया। दोपहर करीब चार बजे डीएसपी के नेतृत्व में सीबीआई की टीम रोहतक पहुंची। जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। टीम ने जेल प्रशासन को अदालत के आदेशों की कॉपी दी। 
CBI records statement of Ram Rahim in forced castration case
राम रहीम - फोटो : SELF
इसके बाद करीब छह बजे तक सीबीआई ने स्पेशल रूम में गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की। इस दौरान जेल के अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को दूर रखा गया। करीब सात बजे टीम जेल से बाहर आई और सीधे रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI records statement of Ram Rahim in forced castration case
Ram Rahim - फोटो : File Photo
पूरे मामले के संबंध में जेल, जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी आधिकारिक बयान देने के लिए तैयार नहीं हैं। एक अधिकारी ने इतना जरूर बताया कि सीबीआई की टीम डेरा अनुयायियों को नपुंसक करने के आरोपों के चलते डेरा मुखी से पूछताछ करने आई थी।
विज्ञापन
CBI records statement of Ram Rahim in forced castration case
Honeypreet Insan Arrest
उधर, सूत्रों की माने तो 3 दिन का रिमांड बढ़ने के बाद हनीप्रीत थोड़ी टूटी है और उसने दंगे की साजिश में खुद के शामिल होने की बात कबूली है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि हनीप्रीत ने इस दौरान न केवल देश भर के डेरा समर्थकों बल्कि इंटरनेशनल कॉल के जरिये विदेश में रहने वाले डेरे के करीबियों से भी कई अहम जानकारियां साझा कीं। हालांकि सबूत न होने पर पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed