{"_id":"5b72a63242c79263c0548b18","slug":"chattisgarh-governor-balram-das-tandon-political-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलराम दास टंडन: जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे, इमरजेंसी में काटी जेल, 10 अनकहे तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलराम दास टंडन: जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे, इमरजेंसी में काटी जेल, 10 अनकहे तथ्य
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
बलराम दास टंडन
जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे, सरकार में मंत्री रहे, इमरजेंसी के वक्त जेल भी गए। कुछ ऐसा था छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन का जीवन, 10 अनकहे तथ्य।
बलराम दास टंडन
14 अगस्त को देहांत हो गया
पंजाब सरकर में कैबिनेट मंत्री रह चुके छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का मंगलवार दिनांक 14 अगस्त 2018 की दोपहर को बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। सीने में बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमृतसर में जन्म हुआ था
बलराम दास टंडन का जन्म एक नवंबर 1927 को पंजाब के अमृतसर में रूपलाल टंडन के घर में हुआ। टंडन ने अमृतसर के चौक पासियां की एक तंग गली में स्थित पैतृक घर में राजनीति का ककहरा सीखा और राजभवन तक का सफर तय किया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय लाहौर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वे निरन्तर सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।

छात्र जीवन में खेलों से नाता
अपने छात्र जीवन में राज्यपाल बलरामदास टंडन कुश्ती, वॉलीबॉल, तैराकी और कबड्डी के सक्रिय खिलाड़ी रहे थे। अपने सियासी सफर के दौरान भी वे छह बार विधायक रहे और पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे। टंडन ने 18 जुलाई 2014 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का पद संभाला था।

जनसंघ के संस्थापक सदस्य
टंडन 1951 में जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। 1953 में पहली बार अमृतसर नगर निगम के पार्षद बने। फिर अमृतसर विधानसभा क्षेत्र से 1957, 1962, 1967, 1969 एवं 1977 में विधायक चुने गए। 1975 से 1977 तक आपातकाल के दौरान वे जेल में भी रहे।