हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और आशीष को जेल में अभी दो ही दिन हुए हैं कि विकास का बुरा हाल हो गया और वह रोने लगा, देखिए तस्वीरें।
2 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद विकास बराला और आशीष को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। इस बार पुलिस ने आरोपियों का और रिमांड नहीं मांगा, इसलिए अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। वहीं पेशी के दौरान दोनों की हालत खराब रही। विकास कोर्ट रूम में ही रोने लगा।
पुलिस वालों ने बताया कि इससे पहले भी कोर्ट में पेशी के दौरान विकास कांप रहा था। विकास और आशीष ने कोर्ट में गाड़ी से उतरते वक्त से लेकर वापस जाते समय पूरे वक्त मुंह छिपाए रखा। कोर्ट रूम में भी दोनों खासकर विकास ने पूरे समय मुंह पर रुमाल रख चेहरा छिपाये रखा। पुलिस टीम ने भी पूरी कोशिश की कि दोनों के चेहरे मीडियाकर्मियों के कैमरों में न आ सकें।
शनिवार दोपहर विकास और आशीष को अदालत में पेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा में लाया गया। अदालत परिसर भी सुरक्षा के घेरे में रहा। डीएसपी साउथ दीपक यादव पांच इंस्पेक्टरों, आधा दर्जन सब इंस्पेक्टरों और सौ के करीब पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई। डीएसपी ईस्ट दोनों आरोपियों को सेक्टर-26 पुलिस थाने से दो इंस्पेक्टरों, तीन सब इंस्पेक्टर और करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ लेकर पहुंचे।
5 of 8
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
गौरतलब है कि 4 अगस्त की रात को सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का पीछा किया। उन्होंने लड़की को रास्ते में रोककर उसकी कार का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश भी की। काफी देर तक दोनों लड़की का पीछा करते रहे। फिर वर्णिका ने पुलिस को कॉल करके बुलाया और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में विकास और आशीष नशे में धुत्त पाए गए।