{"_id":"598d85d94f1c1b914d8b4b8a","slug":"chandigarh-stalking-case-subhash-barala-vikas-barala-varnika-kundu-ashish-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास बराला और आशीष की करतूत की बड़ी सजा ये शख्स भुगतेगा, वो भी जिंदगी भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास बराला और आशीष की करतूत की बड़ी सजा ये शख्स भुगतेगा, वो भी जिंदगी भर
Fri, 11 Aug 2017 07:17 PM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Vikas Barala Arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विकास बराला और उसके दोस्त आशीष की एक करतूत ने इस शख्स को बड़ी सजा दे दी, वो भी जिंदगी भर के लिए। आप जानेंगे तो कहेंगे कि शर्म आनी चाहिए दोनों को।
2 of 7
Vikas Barala Arrested
बात हो रही है विकास बराला के पिता सुभाष बराला की, जिनसे हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छीन सकती है। हरियाणा में तीन साल पूरा करने जा रही पूर्ण बहुमत की पहली भाजपा सरकार के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे की एक हरकत ने आगे की राह कठिन कर दी है। प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल से कार्यकर्ता अधिक खुश नहीं हैं। काम न होने की शिकायतें पहले ही पार्टी हाईकमान के समक्ष पहुंच चुकी हैं।
3 of 7
Vikas Barala Case
पार्टी के सौ से अधिक विस्तारकों ने भी बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले जीती हुई सीटों पर जनाधार खिसकने की रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हाल के तीन दिवसीय प्रवास में दी है। इसे देखते हुए पार्टी ने जैसे ही सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का खाका खींचा था और आने वाले दिनों में उस पर अमल होना था, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ आईएएस वीएस कुंडू की बेटी से छेड़छाड़ कर सारी रणनीति पर ही पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Haryana CM on Vikas Barala Case
बराला के साथ ही भाजपा के सामने अब चुनौतियां अपार हैं, चूंकि मामले के राष्ट्रीय स्तर पर छाने, बराला परिवार के खिलाफ पुराने मामलों के उठने और सियासी बवाल के बाद हरियाणा में गलत संदेश गया है। खासकर, बेटियों की सुरक्षा के सरकार के दावे और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी सवाल खड़े हुए हैं। मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए बराला के मामले पर लोगों को संतुष्ट करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
Vikas Barala
बराला टोहाना से पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज अपनी सीट को आगामी चुनाव में बचाना है। चूंकि, टोहाना सीट पर इससे पहले भाजपा कभी जीत नहीं पाई, यहां तक कि गठन के बाद 2009 तक हुए चुनाव में पार्टी दूसरे स्थान पर भी नहीं रही। इसलिए बराला को बेटे की हरकत से हुई किरकिरी के बाद जहां नए सिरे से टोहाना में चुनावी बिसात बिछानी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।