मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ में हैं। यहां उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तस्वीरों में देखिए सभी इंतजाम।
मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में 4500 जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट की सुरक्षा में पंजाब पुलिस ने 1500 करीब पुलिस जवान व अफसर तैनात किए हैं। इनमें पटियाला रेंज में आने वाले जिलों की पुलिसकर्मी शामिल हैं।
मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम
एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को पुलिस ने पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। रिहायशी इलाके में पुरुष के साथ महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। चंडीगढ़ में पीजीआई में भी पीएम का कार्यक्रम है उसके बाद वह सेक्टर-25 में रैली करेंगे।
मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मोदी मात्र 20 मिनट एयरपोर्ट पर रुकेंगे। 9.45 पर वह एयरपोर्ट कैंपस में एंटर होंगे। सुबह 9.47 बजे वह एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद वह एयरपोर्ट का निरीक्षण करते हुए सुबह 10:05 पर पीजीआई के लिए रवाना होंगे।
मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम
सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट पर पहले 400 लोगों का बंदोबस्त किया गया था। लेकिन अब पीएम के शेड्यूल के मुताबिक उसे घटाकर करीब 200 कर दिया है। पहले एयरपोर्ट पर टेंट लगाया जाना था। अब बाहर एक भी टेंट नहीं लगेगा। सभी लोगों का एयरपोर्ट की बिल्डिंग में ही बंदोबस्त किया है। क्योंकि पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर रुकना नहीं है। वह ज्यादा समय रैली को देना चाहते हैं।