फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में चंडीगढ़ के ये स्टार खिलाड़ी मचा रहे खूब धमाल, खेल रहे धमाकेदार पारियां

Tue, 25 Apr 2017 04:26 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Apr 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
chandigarh players playing special game in ipl season 10, like yuvraj singh, harbhajan singh
आईपीएल मैच मोहाली में उत्साहित दर्शक - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में वही खिलाड़ी टिक पाता है, जो हिटर हो और चौके, छक्के लगाने का दम रखता हो। इनमें चंडीगढ़ के इन स्टार खिलाड़ियों को महारत हासिल है।
chandigarh players playing special game in ipl season 10, like yuvraj singh, harbhajan singh
आईपीएल सीजन 10 - फोटो : amar ujala
आईपीएल सीजन 2017 में चंडीगढ़ के कई ऐसे प्लेयर हैं, जो हर सीजन में धमाल मचाते रहे हैं और मचा रहे हैं। अपने करियर की शुरूआत जूनियर लेवल से करते हुए भारत के लिए अंडर-15,19 वर्ल्ड कप से लेकर वनडे, टी-20 तक ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ चुके हैं।इनमें से कुछ किंग्स इलेवन पंजाब और बाकी अन्य टीमों के अहम सदस्यों में शामिल हैं। मोहाली में होने वाले चार मैचों में भी क्रिकेट प्रशंसकों को इनसे ऐसी ही धमाकेदार पारी की उम्मीद रहेगी।
chandigarh players playing special game in ipl season 10, like yuvraj singh, harbhajan singh
युवराज सिंह - फोटो : IPL
युवराज सिंहः सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते इस स्टार खिलाड़ी के वो लगातार छह छक्के कौन भूल सकता है। युवराज सिंह वर्ल्ड में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर-15,19 वर्ल्ड कप, टी-20, 50 ओवर के प्रारूप में वर्ल्ड कप खेला है और सभी को भारत की झोली में डालने में अहम भूमिका भी निभाई है। युवराज मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं और वह 7 करोड़ में टीम में शामिल किए गए थे। इस सत्र में युवी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ मात्र 27 गेंद पर 62 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh players playing special game in ipl season 10, like yuvraj singh, harbhajan singh
क्रिकेटर मनन वोहरा
मनन वोहरा: दाएं हाथ के बल्लेबाज और सिटी के युवा क्रिकेटर हैं। वर्ष 2004 में शारजाह कप के लिए भारत की टीम में चुने गए थे। इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य बने। पंजाब रणजी टीम के लिए खेलते हैं। वर्ष 2013 में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए चुने गए और मौजूदा सत्र में भी खेल रहे हैं। लगभग 4  करोड़ में आईपीएल की किंग्स इलेवन टीम का हिस्सा बने। बतौर ओपनर इस सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अब तक की 95 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। मात्र 50 गेंदों पर 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से ये रन बनाए।
विज्ञापन
chandigarh players playing special game in ipl season 10, like yuvraj singh, harbhajan singh
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Social Media
हरभजन सिंह: 36 वर्षीय दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज और लोअर आर्डर में बल्लेबाजी करने आते हैं। भारत के लिए टेस्ट, वनडे, वर्ल्ड कप, टी-20 खेल चुके इस क्रिकेटर को भज्जी के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेल चुके हैं। पंजाब से खेलते हैं। वर्ष 2008 से मुंबई इंडियंस टीम की ओर से आईपीएल में खेलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed