{"_id":"6020f63e8ebc3ed6527f82ef","slug":"chandigarh-only-20-percent-roses-sold-on-rose-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन वीक पर पड़ी कोरोना की छाया, रविवार को आया 'रोज डे', बिके मात्र 20 फीसदी गुलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन वीक पर पड़ी कोरोना की छाया, रविवार को आया 'रोज डे', बिके मात्र 20 फीसदी गुलाब
Mon, 08 Feb 2021 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से रोज डे पर फीकी रही सेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल फरवरी में वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत सात फरवरी को रोज डे से होती है। इस दिन लोग लाल रंग का गुलाब देकर अपने चाहने वालों के प्रति प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि चंडीगढ़ में इस बार रोज डे पर रौनक कम रही।
चंडीगढ़ में सेक्टर 35 स्थित दुकान पर रखे गुलाब।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में गुलाब का कारोबार करने वाले के लिए रोज डे फ्लॉप रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार सिर्फ 20 प्रतिशत गुलाब ही बिके। जानकारों का कहना है कि इस बार कोरोना का असर तो रहा हैं, वहीं रोज डे रविवार को आ गया। ऐसे में स्कूल और कॉलेज बंद पड़े हैं। रोज डे पर गुलाब खरीदने वाले अधिकतर युवा ही होते हैं। स्कूल और कॉलेज बंद होना भी कम गुलाब बिकने के पीछे की वजह रहा है।
रोज डे
- फोटो : अमर उजाला
तैयारी पूरी थी.. लेकिन नहीं बिके गुलाब
सेक्टर- 35 स्थित खूबसूरत-35 के नाम से फूलों की दुकान चलाने वाले अरुण भाटिया ने बताया कि इस बार रोज डे पर 10 प्रतिशत की गुलाब बिके। वहीं पिछले साल दुकान पर पूरा रखा गुलाब खत्म हो गया था। अपनी तरफ से इस साल पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन गुलाब नहीं बिके।
सेक्टर- 35 स्थित खूबसूरत-35 के नाम से फूलों की दुकान चलाने वाले अरुण भाटिया ने बताया कि इस बार रोज डे पर 10 प्रतिशत की गुलाब बिके। वहीं पिछले साल दुकान पर पूरा रखा गुलाब खत्म हो गया था। अपनी तरफ से इस साल पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन गुलाब नहीं बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज डे
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल कॉलेज बंद होने से फर्क पड़ा
ड्यू ड्रॉप नाम से फूलों की दुकान चलाने वाले रमन शर्मा ने बताया कि इस साल 20 प्रतिशत के करीब ही गुलाब बिके। वहीं रविवार को छुट्टी का दिन और ऊपर से स्कूल और कॉलेज बंद होने का फर्क भी इस बार रोज डे पर पड़ा है।

चंडीगढ़ में दुकानों पर सजे गुलाब।
- फोटो : अमर उजाला
बंगलुरु और पुणे से मंगवाया था गुलाब
सेक्टर 34 की मेन मार्केट में खूबसूरत 34 नाम से फूलों की दुकान के मालिक अनिल का कहना है कि इस बार रोज डे पर गुलाबों की सेल फीकी रही। रोज डे को देखते हुए खासतौर पर बंगलुरु और पुणे से गुलाब मंगवाए थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक गुलाब नहीं बिके।