{"_id":"6020e1458ebc3ed65753601c","slug":"chandigarh-decline-in-number-of-people-getting-corona-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बेपरवाह हो रहे लोग, लगातार तीसरे हफ्ते टीकाकरण में आई गिरावट, स्वास्थ्य विभाग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बेपरवाह हो रहे लोग, लगातार तीसरे हफ्ते टीकाकरण में आई गिरावट, स्वास्थ्य विभाग परेशान
Mon, 08 Feb 2021 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण में गिरावट।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन चंडीगढ़ के लोगों ने ऐसा मान लिया है। कोरोना को रोकने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के प्रति हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स की उदासीनता साफ दिखने लगी है। चंडीगढ़ में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी, लेकिन हर हफ्ते इसमें गिरावट देखी जा रही है।
चंडीगढ़ अस्पताल।
- फोटो : फाइल फोटो
कोई साइड इफेक्ट नहीं, फिर भी टीका नहीं लगवा रहे लोग
पहले हफ्ते में लक्ष्य के मुकाबले 52.4 फीसदी लोगों को टीका लगा, दूसरे हफ्ते में 43.5 फीसदी जबकि तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 42 फीसदी पर पहुंच गया जबकि यह वही लोग हैं, जो कोरोना के मरीजों के साथ पिछले कई महीनों से जूझते रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स ही आगे नहीं आएंगे तो आम आदमी कैसे उत्साहित होंगे। कोरोना वैक्सीन का अब तक कोई भी साइड इफेक्ट भी सामने नहीं आया है।

चंडीगढ़ में 16 जनवरी को पहुंची थी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप।
- फोटो : फाइल फोटो
16 जनवरी से हुई थी अभियान की शुरुआत
चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहले हफ्ते 3069 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, इनमें से कुल 1611 लोगों को टीका लगा। दूसरे हफ्ते में (23 से 30 जनवरी) के बीच जो अभियान चला, उसके अंतर्गत 4464 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। इनमें से सिर्फ 1945 लोगों को टीका लग पाया। इस हिसाब से सिर्फ 43.5 फीसदी लक्ष्य को पाया गया। तीसरा हफ्ता जो 31 जनवरी से छह फरवरी तक चला, उसमें 5236 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन इसमें भी उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली। सिर्फ 2198 लोगों को ही टीका लग पाया। यानी पहले दो चरण के मुकाबले इसमें और गिरावट देखी गई। लक्ष्य के मुकाबले 42 फीसदी लोगों को ही टीका लग पाया।

पीजीआई के पूर्व सर्जन ने भी लोगों से टीका लगवाने की अपील की थी।
- फोटो : फाइल फोटो
जागरूक शहर है चंडीगढ़, फिर भी कम है टीकाकरण का प्रतिशत
डॉ. कंग का कहना है कि लोगों को उत्साहित करने के लिए सभी विभागाध्यक्ष को भी कहा गया है कि जिन लोगों को टीका लगा चुका है, उनके जरिए पॉजिटिव संदेश भिजवाएं। बीते हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह भी टिप्पणी की थी कि चंडीगढ़ एक जागरूक शहर है, लेकिन इसके बावजूद टीकाकरण कवरेज केवल 22.6 फीसदी रहा है। चंडीगढ़ ग्लोबल हेल्थ केयर के निदेशक डॉ. संजीव भाटिया का कहना है कि सरकार को टीकाकरण की ठोस शुरुआत करनी चाहिए थी। सेलिब्रेटिज को टीके लगवाते और फिर दूसरे लोगों को। डाटा कम होने की वजह से लोगों में टीके पर विश्वास नहीं हो रहा।

टीका लगवाते चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल।
- फोटो : फाइल फोटो
संक्रमण दर में चौथे नंबर पर चंडीगढ़
टीकाकरण में गिरावट के साथ एक और चिंताजनक बात है कि संक्रमण दर के मामले में चंडीगढ़ देश में चौथे नंबर है। शनिवार को संक्रमण दर 2.3 फीसदी रिकार्ड हुई है, जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। पिछले छह दिन से चंडीगढ़ में कोरोना से मौत हो रही है। ऐसे में लोगों को अब भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कई लोगों ने तो सामाजिक दूर का पालन और मास्क लगाने की आदत ही छोड़ दी है।