फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: जंतर मंतर पर सपना चौधरी के पति का धरना, कृषि कानूनों पर कही बड़ी बात

Sat, 28 Nov 2020 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Sapna Choudhary Husband Veer Sahu Support Kisan Andolan
किसान आंदोलन: - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के पति कलाकार वीर साहू भी किसान आंदोलन में कूद पड़े हैं। उन्होंने दिल्ली में जंतर-मंतर पर सांकेतिक धरना देकर आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया। इस मौके पर वीर ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी कानूनों में कहीं न कहीं कमी अवश्य है। तभी तो किसानों को अपने काम-धंधे छोड़ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

Kisan Andolan Today Latest News: Sapna Choudhary Husband Veer Sahu Support Kisan Andolan
सपना चौधरी के पति वीर साहू धरने पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि सरकार को अन्नदाता की फरियाद सुननी चाहिए। किसानों पर पुलिस बल प्रयोग की उन्होंने निंदा की। बता दें कि कई पंजाबी गायक और कलाकार भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। जनवरी 2020 में सपना चौधरी की वीर साहू संग शादी चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों पक्ष अपने प्रशंसकों को शादी के बारे में जानकारी देने ही वाले थे कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए थे। 



 

Kisan Andolan Today Latest News: Sapna Choudhary Husband Veer Sahu Support Kisan Andolan
सपना चौधरी, वीर साहू। - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं वीर साहू
वर्ष 2017 में सपना का दिल चुराने वाले वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें हरियाणा के बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था। इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Sapna Choudhary Husband Veer Sahu Support Kisan Andolan
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2016 में आए उनके वीडियो सॉन्ग ठाडी बाडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट व आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी। वीर हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Sapna Choudhary Husband Veer Sahu Support Kisan Andolan
सिंघु बॉर्डर पर लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला

सिंघु बॉर्डर पर डटे हैं किसान
पंजाब और हरियाणा के किसान सोनीपत में सिंघु बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए हैं। जीटी रोड में आंदोलन की वजह से लगभग छह किमी लंबा जाम लगा है। वहीं हजारों ट्रक भी फंसे हैं। इनमें लदी फल और सब्जियों के खराब होने की आशंका हैं। सोनीपत से दिल्ली का आवागमन पूरी तरह से ठप है। यात्री अब पैदल चलने को मजबूर हैं। महिलाएं और बच्चे जाम में फंसे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed