काले कोट पहनकर कोर्ट में जिरह करने वाली वकील मंच पर थिरकती हुई नजर आईं तो जमकर तालियां बजीं। देखिए रंगारंग कार्यक्रम की तस्वीरें।
मौका था चंडीगढ़ जिला अदालत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का। इसके तहत आज कोर्ट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वकील महिलाओं व पुरुषों ने पंजाबी और हरियाणवी लोकनृत्य पेश किया।
पिछले चार दिन से स्वर्ण जयंती समारोह चल रहा है। मंगलवार को शुरू हुए इस समारोह का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के जज आदर्श कुमार गोयल ने किया था। इस दौरान पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार समेत कई जस्टिस मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में जिला अदालत के 1966 में बनने से लेकर अभी तक के बदलाव और विकास को लेकर डॉक्यूमेंट्री पेश की गई। कार्यक्रम के बाद सेक्टर-25 स्थित जुवेनाइल होम में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया।
दूसरे दिन बुधवार को सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत से सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर तक जिला अदालत के जज साइकिल रैली निकाली गई। जिला अदालत के वकील और अन्य कोर्ट स्टाफ वॉकथन में हिस्सा लेंगे। ओलंपियन मिल्खा सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।